पति की मौत के बाद देवर दुष्कर्म करने लगा, गर्भवती हुई तो घर से भगा दिया | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। ग्वालियर के घाटीगांव पुलिस थाना में बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। घटना श्योपुर की है। पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर शादी का वादा किया था। अब जबकि वह गर्भवती हो गई है तो देवर ने उसे घर से भगा दिया है।पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी श्योपुर भेज दी है। 

दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार घाटीगांव थाना क्षेत्र के हुकुमगढ़ निवासी युवती का विवाह श्योपुर में हुआ था। जहां पर दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद एक दिन घर में अकेला देख कर उसके देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए एवं शादी का वादा किया। फिर नियमित रूप से संबंध बनाने लगा। 

अब जब पीडि़ता गर्भवती हुई तो उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे घर से धक्के देकर निकाल दिया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर जीरो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी श्योपुर भेज दी है। 

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बच्चों को मारने की धमकी देकर गलत काम किया था और इसके बाद भी शादी का वादा कर उसका शोषण कर रहा था। अब जब सात माह की गर्भवती है तो उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। 

06 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी गईं खबरें

मध्यप्रदेश में लॉक डाउन कहां बढ़ेगा, कहां नहीं: मुख्यमंत्री की बैठक में मिले संकेत
कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!