विदिशा, 8 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव चल रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री सफलता का चालीसा पढ़ रहे हैं। कलेक्टर्स कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन यह सब कुछ शहरी क्षेत्र के स्कूलों में मीडिया के लिए हो रहा है। खुदारामपुर जैसे गांव में सरकारी स्कूल को धनिया का गोदाम बना दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह काम पॉलीटिकल प्रेशर में हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस स्कूल के शिक्षक और अतिथि शिक्षक को नोटिस दिया है। बड़ी बात देखिए, सरकारी स्कूल में अवैध रूप से रखा हुआ धनिया जप्त नहीं किया गया।
Shivraj Camp Supporter Accused of Using Govt School as Warehouse, Teachers Face Notice
विदिशा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खुदारामपुर प्राथमिक शाला विकासखंड लाटरी की अतिथि शिक्षक सुश्री संगीता अहिरवार और प्राथमिक शिक्षक श्री लालाराम अहिरवार को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। इसमें लिखा है कि दिनांक 7 अप्रैल को उनके द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय परिसर में धनिया की फसल रखी हुई है। सभी विद्यार्थी एक ही रूम में बैठे मिले। क्लास रूम में कोई भी TLM सामग्री नहीं पाई गई। दीवारों पर कोई पेंटिंग नहीं थी और स्कूल में कोई खेल सामग्री भी नहीं थी। टेस्ट लेने पर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत न्यूनतम पाया गया। नोटिस में दोनों कर्मचारियों को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1965 के नियम तीन व तीन-क (एक-दो-तीन) का दोषी पाया गया है। इसके कारण मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 10(4) के अंतर्गत दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
DEO VIDISHA ने धनिया और धनिया वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की
मजे की बात देखिए, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वयं देखा कि सरकारी विद्यालय परिसर को नियम के विरुद्ध धनिया का गोदाम बना दिया गया है। इसके बाद भी उन्होंने ना तो परिसर में अवैध रूप से रखे हुए धनिया को जप्त करवाया और ना ही सरकारी विद्यालय परिसर में अतिक्रमण करने वाले धनिया के मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की है। सूत्रों का कहना है कि यह धनिया, एक ऐसे किसान द्वारा रखा गया है जो नेता भी है और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जो शिवराज सिंह चौहान का नजदीकी है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि जिला शिक्षा अधिकारी के पास स्कूल के फोटो और वीडियो मौजूद हैं, उन्होंने नोटिस के साथ एविडेंस अटैच नहीं किए। शायद शिवराज सिंह से नजदीकी बढ़ाने के लिए अपने पास रख लिए।

.webp)