भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से बदल जाएगी, शताब्दी और राजधानी की टक्कर की हो जाएगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 अप्रैल 2026
: यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को जोधपुर से दिनांक 14.04.2026 से तथा भोपाल से दिनांक 15.04.2026 से एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा। इसका मतलब हुआ की 14 अप्रैल से भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस पूरी तरह से बदल जाएगी। बस इस ट्रेन का नाम पुराना रह जाएगा जबकि आराम के मामले में राजधानी को टक्कर देगी।

एलएचबी रैक क्या होते हैं 

एलएचबी रैक = जर्मन तकनीक वाला आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक ट्रेन सेट है। इसमें एलएचबी (Linke-Hofmann-Busch) कंपनी का नाम है। इसका मतलब है कि Linke-Hofmann-Busch कंपनी द्वारा बनाए गए रैक। रैक का मतलब होता है इंजन से लेकर ट्रेन की आखिरी डिब्बे तक सब कुछ। एलएचबी रैक, बाकी सब की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं। एक्सीडेंट होने की स्थिति में इसके डब्बे एक दूसरे में नहीं घुसते। इनमें बेहतर सस्पेंशन होता है और काम झटके लगते हैं जिससे यात्रा आरामदायक हो जाती है। इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक चलाया जा सकता है। शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी स्पीड ट्रेनों में एलएचबी रैक होते हैं। 

Bhopal–Jodhpur Express to Get Complete Makeover, Big Relief for Passengers

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा में एलएचबी रैक के अंतर्गत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनका विवरण निम्नानुसार है-
02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 03 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 02 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 07 स्लीपर, 04 साधारण श्रेणी (General Class), 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!