MP POLICE DSP TRANSFER LIST: मध्य प्रदेश में पुलिस उप-अधीक्षकों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल, 09 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) ने उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1/1/3/0071/2025/बी-4/दो के तहत, इन अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर नवीन पदस्थापना स्थानों पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव (म०प्र० शासन, गृह विभाग) अन्नू भलावी द्वारा जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश में पुलिस उप-अधीक्षकों की स्थानांतरण सूची

श्री सुरेश मर्सकोले: उप पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल।
श्री प्रवीण अष्ठाना: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खुरई, जिला सागर से उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर।
श्री उमेश कुमार तिवारी: सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, नगरीय पुलिस, भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
श्री भगत सिंह गोथरिया: उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, जबलपुर से पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, जबलपुर।
सुश्री प्रभा किरण किरो: उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू., रीवा से उप सेनानी, 8वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर।
श्री विक्रम सिंह कनपुरिया: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल।
श्री संजय खरे: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला सतना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्या. पुलिस उप महानिरीक्षक, छतरपुर।
श्री मनोज खत्री: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन।
श्री शाहिद अहमद: उपअपु, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति सी.ए.पी.टी. भोपाल से उप सेनानी, सुरक्षा वाहिनी, विशेष शाखा, भोपाल।
श्री प्रवीण सिंह परिहार: उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त संगठन, भोपाल से उप सेनानी, 26वीं वाहिनी विसबल, गुना।
श्री अजय पंडित: सहायक सेनानी, मान. उच्च न्यायालय, सुरक्षा इंदौर से उप सेनानी, बैंड, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!