इंदौर, 9 सितंबर 2026: पहले डॉक्टर को भगवान कहा जाता था लेकिन आजकल डॉक्टर खुद को भगवान मानने लगे हैं। एक व्यक्ति ने डॉक्टर की लोकायुक्त में शिकायत की तो डॉक्टर ने उसकी मोब लिंचिंग करवा दी। कोर्ट ने वारंट जारी किया तो न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं हुआ। आज लोकायुक्त पुलिस इंदौर में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकायुक्त इंदौर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदक अदनान अली पिता श्री फरहत अली, उम्र 27 वर्ष, मैंनेजर, सेवा पेथेलॉजी लेब, राजपुर, निवासी-टेमला मार्ग, बड़वानी रोड़ राजपुर जिला बड़वानी (म.प्र.) की शिकायत पर दिनांक 07.05.2026 को
1) आरोपी डॉक्टर अमित शाक्य को आवेदक से 8,000/- रू.
2) आरोपी लेडी डॉक्टर दिव्या साईं को आवेदक से 5,000/- रू और
3) आरोपी डॉक्टर मनोहर गोदारा को आवेदक से 12,000/- रू.
रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों ट्रैप किया गया था।
डॉक्टर को समाज का सबसे पढ़ा लिखा, शब्द और समझदार व्यक्ति माना जाता था, लेकिन इस मामले में डॉक्टरों की मानसिकता देखिए। जैसे ही लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी हुई, आरोपीगण द्वारा भीड़ को उकसा कर आवेदक अदनान अली के साथ मारपीट की गई। माननीय न्यायालय बड़वानी द्वारा दिनांक 01-07-2026 को डॉक्टर मनोहर गोदारा का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी मनोहर गोदारा अपने पैतृक निवास साँचौर जिला जालौर (राजस्थान) चला गया था।
सूत्र द्वारा वारंटी की उपस्थिति सैलाना रतलाम में होने की सूचना दी गई, सत्यापन पर सूचना सही पाए जाने पर वारंट के निष्पादन एवं विधिक कार्रवाई हेतु आज दिनांक 9/9/26 को लोकायुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना जिला रतलाम से डॉ॰ मनोहर गोदारा को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय बड़वानी प्रस्तुत किया गया पश्चात् डॉ॰ मनोहर गोदारा को जेल दाखिल किया है।
टीम- निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्र.आर. विजय कुमार, आशीष शुक्ला (तकनीकी सहयोग), प्रमोद यादव, आर. आशीष नायडू, आशीष आर्य, कमलेश तिवारी।
आमजन से अपील
विशेष नोट लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर रांगाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100

