BIG BREAKING: बिना परीक्षा और इंटरव्यू सरकारी नौकरी का बंपर मौका! 10वीं पास के लिए 23,000 से ज्यादा वैकेंसीज आउट!

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 6 सितंबर 2026:
सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक जबर्दस्त और सुनहरा मौका आया है। बिना किसी लिखित परीक्षा (Written Exam) और बिना किसी इंटरव्यू (Interview) के सीधे सिलेक्शन का धांसू ऑफर आ चुका है। जी हां, आपके 10वीं कक्षा के अंकों (Marks) के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची (Merit List) से सीधे आपकी नौकरी पक्की हो जाएगी। 

इस बंपर भर्ती से जुड़ी सभी धांसू डिटेल्स नीचे दी गई हैं:

Vacancies & Profiles: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 पदों पर भर्ती की घोषणा करते हुए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से तीन तरह के पद शामिल हैं:
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): इन्हें ब्रांच का पूरा काम संभालना होगा, डाक व IPPB (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) सेवाएं चलानी होंगी, ग्राहकों को जानकारी देनी होगी और ऑफिस के लिए परिसर (Premises) की व्यवस्था खुद करनी होगी।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM): इनका काम डाक टिकट व स्टेशनरी बेचना, घर-घर डाक पहुंचाना, IPPB लेन-देन देखना और BPM की मदद करना होगा।
डाक सेवक: इन्हें पोस्ट, सॉर्टिंग और डिलीवरी सेंटर्स में डाक, पार्सल व मेल बैग पहुंचाने का काम सौंपा जाएगा।
नोट: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) को रोजाना 4 से 5 घंटे काम करना होगा और उम्मीदवार के पास खुद और परिवार की आजीविका के लिए आय का कोई दूसरा साधन (Alternative Income Source) होना जरूरी है।‌ 

Important Dates

तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लीजिए ताकि कोई भी डेडलाइन मिस न हो:
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One-Time Registration): 31 अगस्त से 19 सितंबर तक। (ध्यान रहे, एक उम्मीदवार सिर्फ एक बार ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है)।
आवेदन और फीस भुगतान (Application & Fee Payment): 2 सितंबर से 21 सितंबर तक।

Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा में गणित (Maths) और अंग्रेजी (English) विषयों में पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, स्थानीय भाषा (Local Language) 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए। कंप्यूटर चलाने की जानकारी और साइकिल चलाना (Computer & Cycling) आना जरूरी है।
उम्र सीमा (Age Limit): आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्र में छूट: अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 साल और पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी (PwBD) को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को उम्र में कोई छूट नहीं दी गई है।
आवेदन फीस (Application Fee): सामान्य वर्ग (General/Open Category) के छात्र-छात्राओं के लिए फीस मात्र 100 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है।

Selection Process

इस भर्ती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों के आधार पर (Merit Based) होगा। सिलेक्टेड उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर अपने संबंधित यूनिट कार्यालय में जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Documents Verification) कराना होगा।

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स: 

  • 10वीं की मार्कशीट, 
  • पहचान पत्र (ID Proof), 
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), 
  • पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेंडर, 
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र और 
  • सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र। 
  • कुछ राज्यों में स्थानीय भाषा का सर्टिफिकेट भी देना पड़ सकता है।

फटाफट ऐसे करें अप्लाई!

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी हाल की फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने होंगे। योग्य उम्मीदवार तुरंत भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर बिना देर किए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!