भोपाल, 21 अक्टूबर 2026: जैसा कि हमने 12 अक्टूबर को बताया था, मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। अब तक ₹20000 वैकेंसी कंफर्म हो चुकी हैं। आज स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका ऐलान कर दिया।
क्वालिटी एजुकेशन पर काम कर रही है मध्य प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार नियुक्तियां कर चुकी है। स्कूल शिक्षा विभाग में आने वाले समय में 20 हजार पदों पर और भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से पहले स्कूल शिक्षा विभाग का बजट करीब 400 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपए हो गया है। सरकार स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने और शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अब 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोलने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में 200 नए विद्यालय भवनों को मंजूरी देने की बात भी कही गई। इन योजनाओं का उद्देश्य स्कूलों की संख्या बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
भोपाल समाचार ने पहले ही अपडेट दे दिया था
भोपाल समाचार ने 12 अक्टूबर को ही अपडेट दे दिया था कि मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी अंतिम चरण में आ गई है। रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है ताकि फाइनल वैकेंसी नंबर कैलकुलेट किया जा सके। अब तक जिलों से जो जानकारी आई है उसके आधार पर ₹20000 वैकेंसी कंफर्म हो गई है। मतलब कम से कम 20000 रिक्त पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सरकारी शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा का आयोजन भी हो रहा है। इसके कारण वर्ग 3 के शिक्षकों का प्रमोशन हो जाएगा। मतलब वर्ग 3 की वैकेंसी सबसे ज्यादा होगी। वर्ग एक में विषय विशेष के रिक्त पदों पर ही भर्ती होगी।

