MP IAS TRANSFER LIST: मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल | 21 अक्टूबर, 2026
: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के फेरबदल से संबंधित स्थानांतरण आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश (क्रमांक E-1/0027/2026-O/oDSKarmik-01(GAD)) के तहत तीन IAS अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदों पर पदस्थ किया गया है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

श्री अक्षय कुमार तेमवाल (2018 बैच)
  • वर्तमान पदस्थापना: अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल।
  • नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल।

श्री अभिषेक सराफ (2020 बैच)
  • वर्तमान पदस्थापना: अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल।
  • नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल।
  • विशेष: पद असंवर्गीय होने की स्थिति में इसे मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।

श्री सुमित कुमार पाण्डेय (2021 बैच)
  • वर्तमान पदस्थापना: अपर कलेक्टर, जिला भोपाल।
  • नवीन पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), स्मार्ट सिटी, भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
  • विशेष: पद असंवर्गीय होने की स्थिति में इसे मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।

आदेश एवं प्रतिलिपि संबंधी निर्देश:
यह स्थानांतरण आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। इसकी आधिकारिक प्रतियां भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), राजभवन भोपाल, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, कलेक्टर भोपाल तथा संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई हैं। रिपोर्ट: राजेश बेन।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!