प्राथमिक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट चांस, पोर्टल फिर से खोला

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 21 अक्टूबर 2026
: मध्य प्रदेश में ऐसे प्राथमिक शिक्षक जिन्होंने B.Ed की डिग्री प्राप्त की है लेकिन DElEd नहीं है, उनको ब्रिज कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए एक बार फिर से पोर्टल ओपन कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

रजिस्ट्रेशन लिंक केवल 7 दिन के लिए एक्टिवेट रहेगी

समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है कि, माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में नव नियुक्त बीएड योग्यताधारी सभी प्राथमिक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स हेतु राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा पंजीयन हेतु दिनांक 21.10.2026 से 28.10.2026 तक पुनः पोर्टल खोला गया है। अतः ऐसे बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक जिन्होने अभी तक ब्रिज कोर्स में पंजीयन नहीं किया है उन्हे दिनांक 28.10.2026 तक पंजीयन करने हेतु निर्देशित करे। 

ब्रिज कोर्स में पंजीयन का यह अन्तिम अवसर

यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि ब्रिज कोर्स में पंजीयन का यह अन्तिम अवसर है। अतः कृपया सुनिश्चित करे कि आपके जिले के सभी पात्र नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षको ने पंजीयन कर लिया है एवं प्राचार्य / प्रधान पाठक / संस्था प्रमुख द्वारा संबंधित का ऑनलाईन आवेदन राज्य नोडल अधिकारी को अग्रेषित कर दिया गया है। इस संबंध में आवश्यक प्रचार प्रसार कर सभी पात्र अभ्यर्थियो से पंजीयन करवाना सुनिश्चित करे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!