राजा साहब आपने ही नौकरी दी थी, अब आप ही बचाओ: शिक्षकों की दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के मामले में, Bhopal Samachar FB Page (फेसबुक पेज) पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। प्रतिक्रियाओं को देखकर कहा जा सकता है कि कर्मचारियों की एक वर्ग में, दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपनी पकड़ बनाने में सफल होते नजर आ रहे हैं। लोग फेसबुक पर लिख रहे हैं कि राजा साहब, यह नौकरी अपने ही दी थी, अब आप ही बचाओ। 

बदले की भावना से परीक्षाएं थोपी जा रही है: गोकुल सिंह मालवीय

Gokul Singh Malviya का कहना है कि, 2003 तक की पोस्टिंग आपके समय की है। इसलिए बदले की भावना से परीक्षाएं थोपी जा रही है। दूसरा ये की OPS के मामले को दबाया जा रहा है। शिक्षा कर्मियों और संविदा शाला शिक्षक को ये सरकार तीन तीन बार नाम बदल चुकी है और अब परीक्षा लेने पर तुली है हम हरगिज परीक्षा नहीं देंगे। चाहे सड़कों पर आना पड़े। 

Shishupalsingh Bundela ने लिखा कि, राजा साहब ने गांव-गांव बसाहट-बसाहट स्कूल खुला रोजगार दिया। बीजेपी की सरकार में हजारों स्कूल बंद कर दिए। रोजगार छिन जा रहा है। इस टेट परीक्षा के संबंध में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने न्याय संगत बात की है मैं उनका आभारी हूं। 

Parwati Nayak Nayak नाम के फेसबुक अकाउंट से कमेंट किया गया है कि, माननीय मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी आपने ही हमारी नियुक्ति की थी। अब आप ही हमे बीच मजधार से बाहर निकालो।

Vishal Gour लिखते हैं कि, राजा साहब दिग्विजय सिंह जी आप योग्य शिक्षित प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं, केवल आप कांग्रेस पार्टी की सनातन हिन्दू समाज धर्म संस्कृति के विरोध करने वाले काम व्यवहार नियम कानून छोड़ दो या बदलाव कर दिया जाए तो हम पूरी तरह से आपके समर्थन में सहयोग करते हुए, भारी बहुमत से चुनाव में वोट देने से आपकी सरकार लाएंगे, मुख्यमंत्री आपको ही चुना जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!