भोपाल, 6 सितंबर 2026: यदि आप उपरोक्त जिलों के बीच अथवा उपरोक्त जिलों से लेकर पूर्वोत्तर भारत में अगरतला तक, अथवा इस मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन के लिए रेल यात्रा करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। ट्रेन संख्या 01665/01666 के लिए पहले आपको जो किराया चुकाना पड़ता था, 22 अक्टूबर के बाद उसमें थोड़ी सी बचत हो जाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन को स्पेशल से रेगुलर में बदलने का ऐलान कर दिया है।
रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस अब सामान्य रेगुलर ट्रेन
ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से रानी कमलापति स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 11666 अगरतला–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 25 अक्टूबर 2026 से अगरतला स्टेशन से प्रारंभ होगा। ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति–अगरतला प्रत्येक गुरुवार तथा ट्रेन संख्या 11666 अगरतला–रानी कमलापति प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
Route and Stoppages of the Rani Kamlapati–Agartala Weekly Express Train
रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, गुवाहाटी, छपारमुख, न्यू हाफलोंग, बदरपुर जंक्शन, न्यू करीमगंज, धर्मनगर, कुमारघाट, अंबासा, तेलियामुरा होते हुए अगरतला तक रहेगा।
इस ट्रेन के नियमित संचालन से मध्य प्रदेश को पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर त्रिपुरा एवं अगरतला क्षेत्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे यात्रियों को नियमित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस की संशोधित संरचना में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 08 स्लीपर, 02 सेकेंड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 थर्ड एसी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार शामिल हैं। कृपया नोट करें रेलवे अपने फैसले बड़ी तेजी से बदल लेता है। इसलिए कृपया यात्रा पर अपने घर से निकलने से पहले एक बार अपडेट जरूर चेक करें।

