अयोध्या नगर में कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच चाकू बाजी, दो गंभीर, तीन गिरफ्तार - भोपाल के अपराध समाचार

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 अप्रैल 2026
: भोपाल में अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ लगातार कब होता जा रहा है। कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच में विवाद और हाथापाई होती रहती थी लेकिन अब अवैध हथियारों का उपयोग होने लगा है। अयोध्या नगर में चाकू बाजी हो गई। दो कॉलेज स्टूडेंट घायल हो गए जबकि तीन कॉलेज स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। 

घटना 7 अप्रैल 2026 की रात की है, जब दिव्यांश आर्या और अभिनव राय अपने साथियों के साथ जीत होम्स कॉलोनी गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश यादव और यश रघुवंशी वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार छुरी से हमला कर दिया। हमले में धीरज वर्मा, अभिनव राय सहित अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

छात्र ही निकले हमलावर

आयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में यश रघुवंशी (23) एमसीए का छात्र है, जबकि रितेश यादव (21) और सौरभ सिंह ठाकुर (23) बी.टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यश रघुवंशी के खिलाफ पहले से भी विदिशा में मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी दो आरोपियों का यह पहला बड़ा आपराधिक मामला है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!