मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन दिल्ली वापस, देश के प्रमुख थिंक टैंक की कमान संभालेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 22 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन दिल्ली वापस जा रहे हैं। भारत सरकार की ओर से आधिकारिक सूचना जारी हो गई है। सरल शब्दों में कह सकते हैं कि यह ट्रांसफर नहीं बल्कि प्रमोशन है, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री अनुराग जैन अब भारत देश के प्रमुख थिंक टैंक की कमान संभालेंगे।

Anurag Jain IAS MP Cadre 1989 Appointed as New CEO of NITI Aayog

भारत सरकार की Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए Shri Anurag Jain (IAS MP:89) को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 22 जुलाई 2026 को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की गई है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं, जो अब देश के प्रमुख थिंक टैंक की कमान संभालेंगे। 

Official Tenure and Terms of New NITI Aayog CEO Appointment 2026 

सरकारी आदेश के अनुसार, अनुराग जैन की यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल कुल दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। New CEO of NITI Aayog appointment details के मुताबिक, उनकी सेवा की शर्तें और नियम (terms and conditions) वही रहेंगे जो उनके पूर्ववर्ती (predecessor) पर लागू थे। यह निर्णय प्रशासनिक निरंतरता और नीति आयोग के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

Administrative Notification for Shri Anurag Jain IAS Appointment as CEO 

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की अधिसूचना मनीषा सक्सेना (Secretary, Appointments Committee of the Cabinet & Establishment Officer) के हस्ताक्षरों के साथ जारी की गई है। ACC approval for CEO NITI Aayog की यह प्रति कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों सहित कुल 19 प्रमुख विभागों और अधिकारियों को पृष्ठांकित (endorsed) की गई है। यह आदेश संख्या 36/01/2026-EO(SM-I) के तहत दिल्ली से प्रेषित किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!