MPUCC - फिर चूक गई कांग्रेस, मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता सर्वसम्मति से पारित

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए समान नागरिक संहिता पर बहस के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूरे 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने डिबेट करने के स्थान पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून, सर्वसम्मति से पारित हो गया। इस न्यूज़ रिपोर्ट में हम सिर्फ इतना बता रहे हैं कि विधानसभा सदन के भीतर दोनों पार्टी के विधायक किस रणनीति के साथ काम कर रहे थे और किसकी रणनीति सफल रही।

विधायक आरिफ मसूद को लीड करना चाहिए था

मध्य प्रदेश विधानसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सरकार के मंत्री रणनीति पूर्वक, और एकजुट होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए नजर आए। जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार यह बताने की कोशिश करते रही कि वह कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं, एवं समान नागरिक संहिता का विरोध कर रहे हैं। जबकि विधायक आरिफ मसूद को इसके बारे में अच्छी जानकारी थी। वह न केवल मोर्चा संभाल सकते थे बल्कि सरकार की घेराबंदी भी कर सकते थे। हाल ही में उन्होंने जगन्नाथ यात्रा का स्वागत करके अपनी पॉलिटिकल इमेज पॉलिश की है। कुल मिलाकर कांग्रेस के पास एक चमकता हुआ सितारा था लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनका पूरा उपयोग नहीं किया। 

विधायक आतिफ अकील का उपयोग करना चाहिए था

विधायक आतिफ अकील इस मामले में विधायक आरिफ मसूद को अच्छा बैकअप दे सकते थे। विधायक आतिफ अकील, अपने पिता की तरह बढ़िया लाइन पर चल रहे हैं लेकिन अभी जूनियर हैं। यह कार्यकाल राजनीति में उनकी परिवीक्षा अवधि मानी जा रही है। आरिफ मसूद के साथ मिलकर आतिफ अकील मुद्दे को किसी परिणाम तक ले जा सकते थे। यदि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक रणनीति के तहत मसूद और अकील के साथ मिलकर UCC को विस्तृत समीक्षा के लिए प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) के पास भेजने की मांग करते तो शायद प्रेशर दिखाई देता। 

अकेले कैलाश विजयवर्गीय, पूरी कांग्रेस पर भारी

मुद्दे को पूरा पकाने के लिए 2 घंटे का समय बहुत होता है लेकिन एक बार फिर विधानसभा सदन के भीतर कांग्रेस पार्टी के विधायकों में अनुशासन की, रणनीति की और एकता की कमी दिखाई दी। नतीजा भाजपा की तरफ से लीड कर रहे संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय बड़ी चतुराई के साथ समान नागरिक संहिता को सर्वसम्मति से पारित करवाने में सफल रहे। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!