भोपाल समाचार, 29 अक्टूबर 2026: जैसा कि हमने बताया था कि तूफान के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और करवा चौथ के दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में ऐसा ही हो रहा है। कई लोग वीडियो कॉल के माध्यम से दूसरे शहर में उदय हुए चंद्रमा के दर्शन करके अपना व्रत खोलेंगे लेकिन ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि चंद्रमा आपके शहर में उदय हो चुका हो। चंद्रोदय का समय हम दे रहे हैं, कृपया इस समय के 10 मिनट बाद ही वीडियो कॉल करें:-
पंचांग एवं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रमा के उदय का समय
पूर्वी और मध्य-पूर्वी क्षेत्र
सिंगरौली - 8:01 pm
मउगंज - 8:03 pm
सीधी - 8:04 pm
रीवा - 8:06 pm
अनूपपुर - 8:08 pm
सतना - 8:08 pm
मैंहर - 8:09 pm
शहडोल - 8:09 pm
डिंडौरी - 8:11 pm
कटनी - 8:12 pm
छतरपुर - 8:12 pm
पन्ना - 8:12 pm
निवारी - 8:12 pm
उमरिया - 8:14 pm
मंडला - 8:15 pm
बालाघाट - 8:18 pm
मध्य और उत्तरी क्षेत्र
दमोह - 8:13 pm
ग्वालियर - 8:15 pm
मुरैना - 8:15 pm
दतिया - 8:15 pm
जबलपुर - 8:16 pm
टीकमगढ़ - 8:18 pm
सागर - 8:19 pm
नरसिंहपुर - 8:19 pm
शिवपुरी - 8:19 pm
सिवनी - 8:20 pm
अशोकनगर - 8:21 pm
गुना - 8:23 pm
श्योपुर - 8:23 pm
छिंदवाड़ा - 8:23 pm
रायसेन - 8:24 pm
विदिशा - 8:24 pm
पांढुर्ना - 8:25 pm
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) - 8:26 pm
भोपाल - 8:26 pm (ड्रिक पंचांग में लगभग 8:27 pm)
बैतूल - 8:27 pm
सीहोर - 8:27 pm
पश्चिमी क्षेत्र
शाजापुर - 8:30 pm
हरदा - 8:30 pm
आगर मालवा - 8:31 pm
उज्जैन - 8:33 pm
मंदसौर - 8:33 pm
देवास - 8:33 pm
इंदौर - 8:34 pm
खंडवा - 8:34 pm
नीमच - 8:35 pm
रतलाम - 8:36 pm
धार - 8:36 pm
बुरहानपुर - 8:36 pm
राजगढ़ - 8:38 pm
खरगोन - 8:39 pm
झाबुआ - 8:39 pm
बड़वानी - 8:40 pm
आलीराजपुर - 8:41 pm
चंद्रमा दिखाई ना दे तो चावल का चंद्रमा बनाएं
जब हिंदू धर्म के शास्त्र लिखे गए तब भी कई बार करवा चौथ के समय आसमान पर बादल छाए रहते थे इसलिए विधान किया गया कि चंद्रोदय के मुहूर्त के बाद अपनी छत पर चावल का चंद्रमा बनाकर अरग दिया जा सकता है। यदि आप किसी दूर शहर में बैठे रिश्तेदार को वीडियो कॉल करके चंद्रमा का दर्शन करने वाले हैं तो कृपया इतना और कर लीजिए। जब इतना बड़ा व्रत किया है तो फिर 100 ग्राम चावल का क्या संकोच करना। प्रस्तुति: श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल।

