भोपाल समाचार, 9 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेश अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसमें श्रीमती शिल्पी गुप्ता आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय और भोपाल कलेक्टर सहित कई जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
- श्री कृष्ण गोपाल तिवारी: आयुक्त नर्मदा पुरम संभाग से आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।
- श्रीमती शिल्पी गुप्ता: आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश से सचिव गृह विभाग।
- श्री अभिषेक सिंह: सचिव गृह विभाग से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल तथा सचिव मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग।
- श्री श्रीकांत बनोठ: आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल से आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम।
- श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह: कलेक्टर, जिला भोपाल से सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
- श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी: कलेक्टर, जिला शिवपुरी से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।
- श्रीमती प्रतिभा पाल: कलेक्टर, जिला रीवा से कलेक्टर, जिला सागर।
- श्री राजीव रंजन मीना: वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त तथा संचालक, बजट से कलेक्टर, जिला धार।
- श्री धरणेन्द्र कुमार जैन: कलेक्टर, जिला उमरिया से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, विमानन विभाग।
- श्री प्रताप नारायण यादव: उप सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग से कलेक्टर, जिला दमोह।
- श्री राहुल नामदेव धोटे: उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग से कलेक्टर, जिला मण्डला।
- डॉ. योगेश तुकाराम भरसट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल से कलेक्टर, जिला झाबुआ।
- डॉ. सौरभ संजय सोनवणे: आयुक्त, नगर पालिक निगम, रीवा से कलेक्टर, जिला बैतूल।
- श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी: कलेक्टर, जिला बैतूल से कलेक्टर, जिला रीवा।
- श्री प्रियंक मिश्रा: कलेक्टर, जिला धार से कलेक्टर, जिला भोपाल।
- सुश्री सोनिया मीना: कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वित्त विभाग।
- श्री सोमेश मिश्रा: कलेक्टर, जिला मण्डला से कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम।
- श्री संदीप जी.आर.: कलेक्टर, जिला सागर से वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मध्य प्रदेश, इन्दौर।
- श्रीमती शीतला पटले: कलेक्टर, जिला सिवनी से सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर।
- श्रीमती नेहा मीना: कलेक्टर, जिला झाबुआ से कलेक्टर, जिला सिवनी।
- श्रीमती रानी बाटड: कलेक्टर, जिला मैहर से उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग।
- श्री सुधीर कुमार कोचर: कलेक्टर, जिला दमोह से उप सचिव, मुख्यमंत्री तथा कार्यपालन संचालक, एप्को, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
- श्री अर्पित वर्मा: कलेक्टर, जिला श्योपुर से कलेक्टर, जिला शिवपुरी।
- श्रीमती राखी सहाय: सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर से कलेक्टर, जिला उमरिया।
- सुश्री शीला दाहिमा: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग से कलेक्टर, जिला श्योपुर।
- श्रीमती विदिशा मुखर्जी: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कलेक्टर, जिला मैहर।
2/ उपरोक्तानुसार श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, भाप्रसे द्वारा आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, भाप्रसे (2000) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होगी।
3/ उपरोक्तानुसार श्री सुधीर कुमार कोचर, भाप्रसे द्वारा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री दीपक आर्य, भाप्रसे (2012) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल तथा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
4/ उपरोक्तानुसार श्री संदीप जी. आर., भाप्रसे द्वारा वि.क. अ-सह-श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर का कार्यभार ग्रहण करने पर सुश्री तन्वी हुड्डा, भाप्रसे (2014) अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इन्दौर तथा श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) केवल श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
5/ उपरोक्तानुसार श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, भाप्रसे द्वारा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. कैलाश बुंदेला, भाप्रसे (2018) उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग एवं विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। रिपोर्ट - राजेश बेन, एडिटिंग उपदेश अवस्थी।

