स्कूल शिक्षा मंत्री ने पुराने शिक्षकों की पात्रता परीक्षा का अपडेट देने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ को बुलाया - कर्मचारी समाचार

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 अप्रैल 2026
: मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रतिनिधि मंडल के साथ आज स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह जी के बुलावे पर उनके बंगले पर मिलने पहुंचे। यह जानकारी श्री शैलेंद्र प्रजापति द्वारा दी गई।

MP School Education Minister Calls Teachers’ Union Meeting on Old Eligibility Test Update

प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता का कहना है कि, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री जी ने उनको बताया कि आपके ज्ञापन के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा है कि हमारी सरकार और हम शिक्षकों के साथ में है और अन्याय नहीं होने देंगे, यह संवेदनशील मामला है उन्होंने तत्काल सचिव स्तर पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आज उसी आधार पर मैंने स्कूल शिक्षा सचिव तथा लोक शिक्षण संचालनालय एवं मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ है। 

कल ही शिक्षा विभाग से संचालक श्री के के द्विवेदी, विधि प्रभारी श्री राजेंद्र डेकाटे दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय जाकर पुनर्विचार याचिका दायर करने संबंधी महाअधिवक्ता से विधिक सलाह लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे। अतः शिक्षक बंधु परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी भयभीत न हों। मध्यप्रदेश सरकार सदैव शिक्षकों के साथ है एवं उनका अहित नहीं होने देंगे। 

प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप गुर्जर, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री नागेश पांडे, शिशुपाल सिंह, साथ में रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!