MPPSC मध्य प्रदेश राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का विशेष सूचना पत्र

Updesh Awasthee
इंदौर, 10 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के द्वारा विशेष सूचना पत्र जारी किया गया है। 

MPPSC State Services & Forest Services Preliminary Exam 2026 Special Information Notice Released

परीक्षा नियंत्रक की ओर से बताया गया है कि, आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 29/2025 दिनांक 31.12.2025 के अंतर्गत राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 हेतु विज्ञापन आयोग की वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर प्रकाशित किया गया था। उक्त परीक्षा प्रदेश के 54 संभाग / जिला मुख्यालयों के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान फिस्किंग एवं बायोमेट्रिक पहचान की नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस हेतु समस्त परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना हैं।विज्ञापन की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी। 

इसका सीधा मतलब यह हुआ कि, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए अब तक जो बायोमेट्रिक पहचान पद्धति का उपयोग किया जा रहा था, इस बार की परीक्षा में कुछ नया किया जाएगा। जो नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसका शायद परीक्षा केंद्र स्तर पर ठीक प्रकार से ट्रायल नहीं हुआ है इसलिए एमपीपीएससी मैनेजमेंट चाहता है कि किसी भी प्रकार की बात की स्थिति से बचने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट पहले ही बुला लिया जाए। हम इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें और लाइव अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। दोनों की लिंक नीचे दिए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!