BHOPAL: डेटिंग एप वाले फ्रेंड ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की एक एप के माध्यम से दाेस्ती कर अपनी अंतरंग बातें शेयर करना एक महिला काे महंगा साबित हुआ। दाेस्त बने युवक ने महिला काे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिय। महिला ने उसकी शर्त मानने से मना किया ताे युवक ने महिला का अश्लील वीडियाे वायरल कर दिया। पुलिस आराेपित की तलाश कर रही है।

काेलार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान रहती थी। अवसाद से दूर रहने के लिए जनवरी 2021 में उसने एक एप डाउनलाेड किया था। इसमें आन लाइन हाेस्टिंग करने पर उसकाे कुछ रूपये भी मिलते थे। इस दौरान बिंदास पुलिस नाम के एक प्राेफाइल से उसका संपर्क हुआ। उसने पहले अपना नाम राज बताया। इसके बाद पूरा नाम राजकुमार अहिरवार बताया। 

परिचय देने के साथ ही राज ने कहा कि वह जबलपुर में निजी फर्म में काम करता है। इसके बहनाेई पन्ना में पुलिस अफसर हैं। चैटिंग बढ़ने पर महिला उससे अपने घर की परेशानी शेयर करने लगी। पति से विवाद की वजह भी बताने लगी। युवक ने भावनात्मक रूप से बातें कर महिला से कुछ अश्लील पाेज शेयर करने काे कहा। महिला ने उसकी बात मान ली। इसके बाद से वह महिला पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। 

महिला के मना करने पर राज ने उसका अश्लील वीडियाे वायरल करने की धमकी दी। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति काे दी। पति ने जब बातचीत करने की काेशिश की ताे राज ने उससे फाेन पर गाली गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही 23 मई काे एक अनजान नंबर से महिला का अश्लील वीडियाे भेज दिया। महिला के रिश्तेदाराें काे भी वीडियाे भेजे गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आराेपित की तलाश शुरू कर दी है।

28 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !