भोपाल में बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विशेष व्यवस्था

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 नवम्बर 2026:
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (शहर वृत्त भोपाल) द्वारा दीपावली पर्व 2026 के अवसर पर राजधानी में सतत और सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक, यानी 06 नवंबर 2026 से 09 नवंबर 2026 तक पूरे शहर में अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। 

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रवार वाहन भी आवंटित

दीपावली पर्व (धनतेरस, रूप चौदस/छोटी दीपावली, दीपावली और गोवर्धन पूजा) के दौरान उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली सेवा देने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। भोपाल शहर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और कोलार संभागों के अंतर्गत सभी उपकेंद्रों (Sub-stations), शिकायत निवारण केंद्रों और फ्यूज ऑफ कॉल (FOC) सेंटरों पर चौबीसों घंटे पाली अनुसार कर्मचारियों व ऑपरेटरों को तैनात किया गया है। सभी तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों (जैसे डिस्चार्ज रोड, टॉर्च, टेस्टर, ग्लव्स आदि) के साथ समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रवार वाहन भी आवंटित किए गए हैं। 

त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार के फॉल्ट या ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित सुधार के लिए जोन स्तर पर मेंटेनेंस टीमों और वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधीक्षण यंत्री (शहर वृत्त भोपाल) प्रदीप सिंह चौहान तथा संभागीय उप महाप्रबंधकों द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि त्यौहार के समय बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने नियत स्थान पर मुस्तैदी से कार्य संपादित करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!