TNCP BHOPAL की एक्स जॉइंट डायरेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला - SUNITA SINGH

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 नवंबर 2026:
Directorate of Town And Country Planning, जिसको एक ईमानदार संस्था माना जाता है और जिसके अप्रूवल की लीगल वैल्यू होती है, उसकी एक्स जॉइंट डायरेक्टर के खिलाफ विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगा है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए, निर्धारित वेतन के अतिरिक्त अवैध कमाई की और प्रॉपर्टी बनाई। 

जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनका नाम सुनीता सिंह बताया गया है। पुलिस की लोकायुक्त टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद प्राथमिक जांच की और जांच में शिकायत के तथ्य सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। यह मामला सुनीता सिंह के रिटायर हो जाने के लगभग 1 साल बाद दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने सेवाकाल के दौरान स्वयं और परिजनों के नाम पर कुल वैध आय की तुलना में करीब 250 प्रतिशत अधिक असमानुपातिक चल-अचल संपत्ति जुटाई है। 

जांच में भोपाल शहर में उनके कई मकान, शॉपिंग कांप्लेक्स, फार्म हाउस और पेट्रोल पंप जैसी संपत्तियों का पता चला है। लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)बी सहपठित 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। 

सुनीता सिंह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी सेवा का सर्वाधिक समय टीएंडसीपी में ही बिताया। इसके अलावा वे भोपाल नगर निगम, मप्र हाउसिंग बोर्ड और मंडी बोर्ड में भी विभिन्न पदों पर पदस्थ रहीं। रायसेन रोड स्थित पेट्रोल पंप से उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। अधिकारियों का कहना है कि दर्ज अपराध की विवेचना के दौरान संपत्तियों का नए सिरे से मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे कई अन्य खुलासे हो सकते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!