भोपाल, 30 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने दीपावली के पहले मध्य प्रदेश के 10 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इसकी जानकारी दी।
दीपावली से पहले बैंक खातों में क्रेडिट हो जाएगा
डॉ मोहन यादव ने बताया कि, राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी 2026 से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (जो कर्मचारी के बैंक खाते में नवंबर के महीने में क्रेडिट होगा) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अभी तक 58% महंगाई भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% हो गया है। यह महंगाई भत्ता 10 महीने पहले यानी 1 जनवरी 2026 से लागू किया गया है। हालांकि यह केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर नहीं हुआ है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 अक्टूबर को 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। जो मोहन सरकार की ताजा घोषणा से तीन प्रतिशत कम है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मोहन सरकार इसकी घोषणा कभी से भी करें लेकिन यह लागू केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 1 जुलाई 2026 से ही होगा।
पदवार वेतन और एरियर की अनुमानित गणना सारणी
विभिन्न वेतन स्तरों पर होने वाले वित्तीय परिवर्तन को स्पष्ट रूप से समझने के लिए यह विश्लेषणात्मक सारणी प्रस्तुत है:
राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 30, 2026


