नई दिल्ली, 5 नवंबर 2026: भारत में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एक माहौल बनता जा रहा है। सबको स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि सातवां वेतनमान के बाद, कर्मचारियों को उनकी योग्यता से अधिक लाभ मिल रहा है और वह अपने निर्धारित कर्तव्य (लीगल ड्यूटी) का पालन भी नहीं कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा सवाल उठा दिया है।
सरकारी कर्मचारी एक विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग है
पंजाब DA मामले में सुप्रीम कोर्ट की ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, DA और अन्य भत्तों के अलावा, सरकारी कर्मचारियों को पेंशन भी मिलती है। असंगठित क्षेत्र, कॉर्पोरेट क्षेत्र आदि की तुलना में सरकारी कर्मचारी वास्तव में एक विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग हैं। सरकारी कर्मचारियों को अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर रखा जाना चाहिए।
तभी वे जवाबदेह बनेंगे।
सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही कहाँ है?
वे हाई कोर्ट या जिला अदालतों में भर्ती होते हैं, फिर सचिवालय चले जाते हैं। वहां दिन भर में बस 3 पेज टाइप करते हैं। अगर सरकारी कर्मचारी ईमानदार होते, तो देश में मुकदमों की संख्या कम हो जाती। सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके परिवारों को पेंशन मिलती रहती है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही कहाँ है?
रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी (विधि सलाहकार एवं पत्रकार)।
भारत में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ माहौल क्यों बन रहा है
पांचवा वेतनमान तक भारत में सरकारी कर्मचारियों को बहुत कम वेतन मिलता था। कुछ लोग समय पर काम करने के बदले में अपनी खुशी से इनाम दे दिया करते थे। सातवां वेतनमान के बाद उनकी निर्धारित योग्यता से अधिक वेतन मिल रहा है। इसके बाद भी वह अपनी लीगल ड्यूटी के बदले में मोटी रिश्वत की मांग करते हैं। नहीं देने पर काम रोक देते हैं।
सरकार यदि कोई ऐसी पॉलिसी बनती है जिसमें सरकारी कर्मचारियों को, अपनी लीगल ड्यूटी के लिए पाबंद होना पड़ेगा या फिर कोई ऐसा डिजिटल सिस्टम जिसके कारण कर्मचारियों को कर्तव्य के लिए निर्धारित समय में अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहना पड़ेगा, तो वह हंगामा करते हैं। सरकार के खिलाफ माहौल बनाते हैं। हड़ताल की धमकी देते हैं।
यह सब कुछ जनता देख रही है। सरकार के ऊपर वोट का प्रेशर होता है लेकिन सुप्रीम कोर्ट को कर्मचारी का वोट नहीं चाहिए, शायद इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने आज वह बात कह दी, जो सर्विस मैटर से जुड़ा हुआ प्रत्येक व्यक्ति कहना चाहता था।


