MP BOARD: 9वीं और 11वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित, 10वीं-12वीं के फैसले का इंतजार - EDUCATION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में  बढ़ते COVID-19 संक्रमण के कारण शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं रद्द कर दी थी। 9वीं और 11वीं का रिजल्ट पिछले टेस्ट और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर बनाने का निर्णय लिया है। लाेक शिक्षण संचालनालय ने एक महीने देरी से 15 मई को परिणाम जारी करने की घोषणा की है। 

एक प्रकार का जनरल प्रमोशन है, कोई फेल नहीं होगा 

शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि वार्षिक गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन की प्रक्रिया एक प्रकार से जनरल प्रमोशन है। किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। इस प्रक्रिया के कारण केवल उन विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगेगी जो टॉप करने वाले थे। 

10वीं-12वीं परीक्षाओं के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं 

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 26 अप्रैल को जारी सूचना के अनुसार 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के बारे में सोमवार की मीटिंग में भी कोई फैसला नहीं लिया गया। छपते छपते ब्रेकिंग न्यूज़:- मध्य प्रदेश में 1 मई से प्रारंभ नहीं हो सकेगा 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन, 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन जारी रहेगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया।

29 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!