तंग करने आए युवक की हत्या, Valentines Day के दिन खंडवा में हुई घटना

Updesh Awasthee
खंडवा, 15 फरवरी 2026
: वैलेंटाइन डे के दिन एकांत में बैठे कपल को तंग करने आए तीन युवकों में से एक युवक की हत्या हो गई। हत्या का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड पर लगा है। जबकि लड़की का कहना है कि, यह एक हादसा है जो आपस में लड़ाई झगड़े के दौरान हुआ। अब तक एक बात क्लियर है कि तीन युवक, कपल को परेशान करने गए थे और उनमें से एक की मौत हो गई है। 

युवती द्वारा बताए गया घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक वारदात शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर रूधि गांव में कृष्णा ढाबा के सामने हुई। टपरी के पास युवक-युवती बैठे हुए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि कृष्णा ढ़ाबे के सामने मेन हाईवे किनारे एक ईंट-भट्टा है। जहां एक टपरी बनी है। हाईवे किनारे अपने दोस्त हर्ष थापा के साथ बैठी थी। हमें देखकर मयंक, भावेश और सचिन आए। इस दौरान तीनों लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब मेरे दोस्त हर्ष थापा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने हर्ष से गाली-गलौज की। उन्होंने हर्ष को पीटा और उसके सिर पर ईंट मार दी। 

युवती ने बताया कि विवाद के बीच एक युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया। झूमा-झटकी के बीच हर्ष के हाथ में चाकू से हमला कर दिया, जिससे हर्ष को गंभीर चोट लगी है। इसी बीच दो युवक भी घायल हो गए।

मृतक के दोस्त का बयान

वहीं मृतक भावेश के दोस्त मयंक ने बताया कि युवती के दोस्त हर्ष ने भावेश के सीने पर चाकू मारा है। वह खून से सन गया था। ज्यादा खून बहने से तड़प रहा था। इलाज के दौरान दोस्त ने दम तोड़ दिया। हर्ष ने मुझ पर भी अटैक किया। कमर में चोट लगी है। 

हत्या के आरोपों का बयान

आरोपी हर्ष थापा ने बताया कि उसके साथ जो महिला थी, वह उसकी पत्नी है। हमारी शादी 14 जुलाई, 2025 को हुई थी। उसने अपने पहले पति को तलाक दे दिया है। कल मेरा जन्मदिन था। हम ढाबे के सामने एक दोस्त के ईंट भट्टे की दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन लड़के हमारे पास आए और बहस के बाद मुझे चाकू मारने लगे। मैंने चाकू पकड़ लिया। फिर वह भावेश नाम के एक लड़के को लगा, जिसकी मौत हो गई। 

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य ने बताया किवारदात शनिवार शाम 6 बजे की है। रविवार सुबह 4 बजे दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती की शिकायत पर मृतक सहित उसके 2 दोस्तों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही युवती के दोस्त हर्ष थापा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!