Madhya Pradesh में वकीलों की हड़ताल, शिवपुरी में एडवोकेट की हत्या की प्रतिक्रिया

Updesh Awasthee
जबलपुर, 15 फरवरी 2026
: शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना के विरोध में स्टेट बर काउंसिल आफ मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने 16 फरवरी सोमवार को हड़ताल (न्यायालयीन कार्य से विरत (पैरवी से अलग रहने) का ऐलान किया है। 

मध्य प्रदेश में अधिवक्ताओं पर खतरा बढ़ रहा है

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखते हुए निवेदन किया है कि लिस्टेड प्रकरणों को अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में खारिज न किया जाए। साथ ही कोई भी विपरीत आदेश पारित न किए जाएँ। सोमवार को लिस्टेड मामलों को अगले दिनांक को नॉट रीच किया जाए। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश का कहना है कि लगातार वकीलों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर प्रदेश के अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। यह अत्यंत चिंता का विषय है। लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक शासन ने कोई भी प्रयास नहीं किए हैं।

राज्य सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम

स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यकारी सचिव नीलेश जैन ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि अधिवक्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसमें डबरा के अधिवक्ता चंद्रभान सिंह मीना एवं अन्य जिलों के अधिवक्ता भी शामिल हैं। यहाँ तक कि अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े हमला कर हत्या की जा रही है। बार ने राज्य सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

कहा गया है कि 15 फरवरी को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की विशेष सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से अलग रहेंगे। इस दौरान एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट अतिशीघ्र लागू किए जाने की मांग की जाएगी।

कलेक्टर और तहसीलदार को ज्ञापन देंगे

प्रदेश के हर जिले में अधिवक्ता संघ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने के संबंध में पत्र लिखकर जिला स्तर पर कलेक्टर एवं तहसील स्तर पर तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन देंगे। प्रतिवाद दिवस पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि मिले

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी शिवपुरी में हुई घटना की निंदा की है। बार के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने चीफ जस्टिस के नाम पत्र लिखते हुए कहा है कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए और हत्यारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने कहा कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की 14 फरवरी को मोटरसाइकिल से कोर्ट जाते समय यूनिफॉर्म में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इसी कारण मध्यप्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ जबलपुर, जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर ने संयुक्त बैठक कर सर्वसम्मति से सोमवार 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!