MP में ब्राह्मण विरोधी ने पुजारी की छाती पर पैर रखा और बके से गर्दन काट दी

Updesh Awasthee
सीधी, 15 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ा ही गंभीर मामला सामने आ रहा है। एक ब्राह्मण विरोधी मानसिकता की युवक ने महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के एक ब्राह्मण पुजारी की सरेआम हत्या कर दी। उसने अचानक हमला किया, पुजारी को जमीन पर गिराया, उनकी छाती पर अपना पैर रखा और धारदार हथियार से उनकी गर्दन एवं सीने पर आठ वार किए। 

मंदिर से लौटते समय अचानक हमला किया

यह घटना सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में हुई। जिनकी हत्या की गई उनका नाम इंद्रभान द्विवेदी उम्र 75 वर्ष थी। वह क्षेत्र की एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी थे और आज 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सुबह 8:00 बजे पूजा करके अपनी मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने अचानक चलती मोपेड पर अटैक किया, जिससे इन्द्रभान गिर गए। हमला अचानक हुआ। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद आरोपी लाला केवट (55) ने पुजारी की छाती पर पैर रखा और बके से गर्दन काट दी। उसने सीने और गले पर 8 वार किए।

पुजारी खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे। वारदात के फौरन बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन, तब तक पुजारी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस आरोपी लाला केवट को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 

मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी ने बताया कि चाचा रोज हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं और 10 बजे तक लौट आते हैं। आज महाशिवरात्रि होने की वजह से पहले ही चले गए थे। पूजा के बाद वे सुबह 8 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान लाला केवट ने चलती हुई गाड़ी मे वार किया।

हत्या का आरोपी ब्राह्मण विरोधी है, क्राइम रिकॉर्ड भी है

स्थानीय निवासी विष्णु शर्मा ने बताया कि आरोपी लाला केवट का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई अपराध कर चुका है। ब्राह्मणों से द्वेष रखता था। कई बार ब्राह्मणों से मारपीट की है। पूजा पाठ करने वाले व्यक्तियों को परेशान करता है।

पहले भी कई ब्राह्मणों के साथ मारपीट कर चुका है

स्थानीय वकील राजेंद्र तिवारी ने बताया की पंडित जी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सिर्फ ब्राह्मण होने की वजह से उनकी हत्या की गई है। आरोपी शुरू से ही ब्राह्मण से बैर रखता है। उसकी इसी मानसिकता की वजह से पुजारी की जान गई है। इतना ही नहीं तहसीलदार लवलेश मिश्रा की हत्या से पहले भी उनके घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। मेरे भी साथ इसने तहसील कोर्ट में मारपीट की थी।

क्षेत्र में आक्रोश 
इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। सीधी के एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। जांच जारी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!