Bhopal के आनंद नगर में नकली इलेक्ट्रिक रॉड से 13 वर्षीय बालक की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 फरवरी 2026
: भोपाल का आनंद नगर बाजार नकली सामान की बिक्री के लिए बदनाम है। आज एक नकली इलेक्ट्रिक हीटर रॉड के कारण 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। लोग इसको करंट से मौत बता रहे हैं, जबकि एक्चुअल में यह इलेक्ट्रिक हीटर रॉड की गड़बड़ी का मामला है। 

आनंद नगर वाले राजकुमार चौकसे के बेटे की मृत्यु

हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। पानी का तापमान जांचने के लिए हाथ डालते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय केशव चौकसे, पिता राजकुमार चौकसे, आनंद नगर का निवासी था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। 

पूरे आनंद नगर में शोक का माहौल

केशव परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में अच्छा था और आगे चलकर पायलट बनना चाहता था। घटना के बाद परिवार सदमे में है। 

मामला नकली इलेक्ट्रिक हीटर रॉड का

सामान्य तौर पर इस तरह की घटनाओं को लोग करंट से मौत और भगवान की मर्जी मान लेते हैं। जबकि यह नकली इलेक्ट्रिक हीटर रॉड का मामला है। आनंद नगर की दुकानों पर नकली सामान की खुलेआम बिक्री होती है। एक अच्छी और ISI इलेक्ट्रिक हीटर रॉड के कारण कभी भी पानी में करंट नहीं दौड़ता। यदि इलेक्ट्रिक हीटर रॉड नकली, अवैध और NON ISI होगी तभी इस प्रकार का खतरा होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!