Bhopal के अब्बास नगर एक्सीडेंट, गांधीनगर के युवक की मौत, 2 मासूम बच्चे लावारिस

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 फरवरी 2026
: गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित अब्बास नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रविवार की दरमियानी रात का है। इलाज के दौरान रविवार की सुबह युवक ने दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना के समय युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर घर के लिए लौट रहा था।

अब्बास नगर में ईस्टर्न पब्लिक स्कूल के पास एक्सीडेंट हुआ

32 वर्षीय मोहित सौदे गांधीनगर टैगोर वार्ड का रहने वाला था। वह प्राइवेट स्कूल की बस चलता था। शनिवार रविवार की दरमियानी रात शादी समारोह से लौट रहा था। अब्बास नगर में ईस्टर्न पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगिरो ने घटनास्थल के पास पड़े मोबाइल से नंबर निकाल कर मृतक के दोस्त को हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद युवक मौके पर पहुंचा और घायल दोस्त को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह युवक की मौत हो गई। मामले में गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

दो मासूम बच्चों का पिता था मोहित 

मोहित ने 10 साल पहले भोपाल की ही रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी। उसके दो मासूम बेटे एक सात वर्ष और एक-एक वर्ष का है। मोहित ने छोटे बेटे एकलव्य का बीती 10 जनवरी को धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। बच्चों के जन्मदिन के ठीक 35 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!