फिल्म निर्माता प्रकाश झा भोपाल में भूमाफिया, NGT ने बुलडोजर चलवाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 फरवरी 2026
: केरवा डैम लो डेंसिटी एरिया में अवैध फार्म हाउस और कॉलोनी काटने के मामले में NGT के आदेश पर JCB के पीले पंजे ने अपना काम शुरू कर दिया है। शिकायत समेत कई स्थानों पर इस जमीन के मालिक को भूमाफिया लिखा गया है। रिकॉर्ड में जमीन के मालिक का नाम प्रकाश झा है जो एक मशहूर फ़िल्म निर्माता है और भोपाल में कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। उनके पास जमीन का मालिकाना हक भी है और सरकारी अनुमति भी। 

केरवा डैम लो डेंसिटी एरिया में टीएंडसीपी ने फार्म हाउस की परमिशन दे दी 

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कार्रवाई बरखेड़ी बाजयाफ्त की पंचायत कुशालपुरा में की गई। यहां पर पहले फिल्म सिटी बनाने की प्लानिंग थी। इसके लिए फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने यहां करीब 20 एकड़ जमीन खरीदी थी, लेकिन लंबे समय तक फिल्म सिटी नहीं बनने के बाद दोबारा प्लान को बदला गया। टीएंडसीपी की परमिशन लेकर अब यहां पर एक-एक एकड़ के 13 फार्म हाउस डेवलप किए जा रहे हैं। एक फार्म हाउस की कीमत करीब 8 से 9 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है।

दूसरी कार्रवाई पंचायत भानपुर केकड़िया में 3 एकड़ में डेवलप हो रही एक अवैध कॉलोनी पर हुई। प्रशासन का दावा है कि जिन दो कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है, वह केरवा डेम के लो डेंसिटी एरिया में आ रही थी। दोनों जगहों की जमीनों का बाजार मूल्य करीब 55 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है।

प्रकाश झा ने सरकारी सड़क पर बाउंड्री वॉल बनवा दी 

इस संबंध में पूर्व में जिला प्रशासन के पास लोक निर्माण विभाग ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणकर्ता के लोगों ने सरकारी सड़क पर बाउंड्रीवॉल बना दी है, जिसके कारण सड़क चौड़ीकरण में परेशानियां आ रही हैं। हालांकि इस मामले में प्रशासन के पास अवैध कॉलोनी के संबंध में भी शिकायत पहुंची थी। जब भोपाल कलेक्टर कार्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तब केरवा के कैचमेंट में होने के कारण इस जमीन पर निर्माण को लेकर एनजीटी में भी शिकायत की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि कॉलोनी अवैध है

पंचायत भानपुर केकड़िया में भी अवैध कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। जिला प्रशासन के अफसरों ने पहुंचकर उनकी बाउंड्रीवॉल को तोड़ने और बनी हुई सीमेंट सड़क को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया। ये कॉलोनी करीब 3 एकड़ में डेवलप की जा रही थी। प्रशासन का दावा है बिना अनुमति इसे बनाया जा रहा था। इस जमीन की बाजार मूल्य करीब 5 करोड़ रु से ज्यादा है।

हमारे पास सभी अनुमति: देवेश शुक्ला, डेवलपर

सभी अनुमति के बाद ही फार्म हाउस बना रहे सभी अनुमतियों के साथ यहां फार्म हाउस डेवलप कर रहे हैं। मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। इसके बारे में अफसरों से बात की गई है, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं बताई। 

भोपाल समाचार ने पहले ही कहा था 

इस मामले में भोपाल समाचार ने पहले ही कह दिया था कि मामले में जमीन के मालिक को पार्टी नहीं बना कर एक बड़ी कानूनी गलती की गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो बड़ी चतुराई के साथ प्रकाश झा को लीगल गैलरी दी गई है, जिसका उपयोग करके वह जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मुआवजा की वसूली कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!