MP में LOCKDOWN बढ़ाया, CM ने कहा, जिंदगी के लिए पाबंदी जरूरी - CORONA NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लॉकडाउन 7 मई की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। सभी जिलों के कलेक्टर इस संदर्भ में अलग-अलग आदेश जारी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट कम हो रही है और रिकवरी रेट बढ़ रही है परंतु खतरे को टलने में अभी समय है। जिंदगी के लिए पाबंदी जरूरी है। 

केंद्रीय गृह सचिव अनिल कुमार भल्ला ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबालसिंह बैस को 26 अप्रैल को पत्र लिखा। इसमें कहा गया, जिन जिलों में संक्रमण दर औसतन 10% से ज्यादा है, वहां जनता कर्फ्यू (लॉकडाउन) अगले 10 दिन और बढ़ा दें। इसके बाद सरकार इसकी तैयारी में जुट गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोर ग्रुप की बैठक में 7 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के छिंदवाड़ा, शाजापुर, पन्ना, आगर-मालवा, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, गुना, देवास एवं बड़वानी ऐसे 10 जिले हैं जहाँ प्रतिदिन नए पॉजिटिव केसों में कमी आई है। चौहान ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में नए पॉजिटिव केस निरंतर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में इन केसों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

28 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!