दिग्विजय सिंह पर कमलनाथ का खुला हमला, मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी नहीं युद्ध शुरू / MP NEWS

Updesh Awasthee

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में 40 साल पुराने दो दोस्त अब दुश्मन हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी नहीं बल्कि खुला युद्ध शुरू हो गया है। पहला सीधा हमला कमलनाथ कैंप की ओर से किया गया है। इससे पहले तक बिना नाम वाले बयान आ रहे थे। इस बार कमलनाथ के सबसे नजदीकी पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा का बयान आया है। 

दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह कहां तक पढ़े हुए हैं, खोजबीन कर ले: सज्जन वर्मा

पूर्व मंत्री, विधायक एवं इन दिनों कांग्रेस पार्टी के हर खास मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नजदीक खड़े दिखाई देने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनके विधायक भाई लक्ष्मण सिंह को कलयुग की ऐसी संतान बताया है जो मर्यादाओं का सम्मान नहीं करते। इतना ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री लक्ष्मण सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाया है। कहा है कि ' दिग्विजय सिंह जी और लक्ष्मण सिंह जी कहां तक पढ़े हुए हैं इसकी खोज कर ले तो पता चल जाएगा कि कौन विद्वान है और कौन कमजोर विद्वान है। 

दरअसल, श्री राम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाए गए जश्न के बाद लक्ष्मण सिंह ने बयान दिया था कि इस तरह के आयोजन से कांग्रेस पार्टी को वोट बढ़ने वाले नहीं है।

08 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!