इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लिव इन में रहने वाली दिल्ली की एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने युवती के रूम पार्टनर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार चिकित्सक नगर में रहने वाली 29 वर्षीय युवती की मौत के मामले में उसके रूम पार्टनर मनावर निवासी रोहित सारण के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी के साथ रहने वाले उसके रूम पार्टनर ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।
पिता का कहना है कि रोहित सारण लगातार उसे परेशान करता था। इसी कारण उसने फांसी लगा ली। प्रेम-प्रसंग के कारण वह इंदौर में रह रही थी। आरोपी पहले कार चलाता था, बाद में उसने ई-रिक्शा खरीद ली थी। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
07 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here