मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर घोटाला, 10 आदेश बदलने पड़े / MP NEWS

0
भोपाल।
मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर घोटाला सामने आया है। दिनांक 12 जून 2020 को किए गए ट्रांसफर में से 10 अधिकारियों के आदेश बदलने पड़े। या तो ट्रांसफर निरस्त किए गए या फिर संशोधित करके अधिकारियों को दूसरे स्थान पर भेजा गया। यानी दिनांक 12 जून 2020 से 4 अगस्त 2020 तक मध्य प्रदेश के 10 राज्य प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी पर 100% नहीं दे रहे थे। जबकि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और 1-1 सरकारी अधिकारी महत्वपूर्ण है। इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ क्या कार्यवाही हुई, इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

मध्यप्रदेश में इन अधिकारियों के ट्रांसफर गलत कर दिए गए थे

श्री काशीराम बडोले: संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर से संयुक्त कलेक्टर देवास किया गया ट्रांसफर निरस्त। 
श्री कमलेश कुमार पांडे: डिप्टी कलेक्टर जिला शहडोल से संयुक्त कलेक्टर मुरैना किया गया स्थानांतरण संशोधित करके डिप्टी कलेक्टर जिला सतना 
श्री विनोद कुमार सिंह: संयुक्त कलेक्टर जिला मुरैना से संयुक्त कलेक्टर जिला राजगढ़ किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर जिला श्योपुर 
श्री जगदीश मेहरा: संयुक्त कलेक्टर जिला उज्जैन से संयुक्त कलेक्टर जिला खंडवा किया गया स्थानांतरण निरस्त 
श्री शाश्वत शर्मा: संयुक्त कलेक्टर जिला इंदौर से संयुक्त कलेक्टर जिला झाबुआ किया गया ट्रांसफर निरस्त 
श्री मनोज कुमार उपाध्याय: संयुक्त कलेक्टर जिला भोपाल से संयुक्त कलेक्टर जिला श्योपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त 

श्री संजीव केशव पांडे: संयुक्त कलेक्टर जिला खंडवा से संयुक्त कलेक्टर जिला बुरहानपुर किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर जिला गुना 
श्री विष्णु प्रसाद यादव: डिप्टी कलेक्टर जिला हरदा से डिप्टी कलेक्टर जिला शहडोल किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर जिला सीहोर 
श्री अभिषेक चौरसिया: डिप्टी कलेक्टर जिला भिंड से डिप्टी कलेक्टर जिला दतिया किया गया ट्रांसफर संशोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर जिला रायसेन 
सुश्री विशाखा देशमुख डिप्टी कलेक्टर जिला धार से उप-आयुक्त भू-अभिलेख इंदौर पर निरस्त

06 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!