भोपाल, 15 नवंबर 2026: राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार की मौत हो गई। घटना के समय महिला RAPIDO BIKE पर सवार थी। ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक BIKE चलाई और महिला को गिराकर भाग गया। पीछे से आ रहे डंपर ने महिला को कुचल दिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि, घायल यात्री को लावारिस छोड़कर भागना, भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है।
महिला की मौत के लिए कौन जिम्मेदार
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सपना ने ऑफिस जाने के लिए रैपीडो बाइक बुक की थी। रैपीडो बाइक का ड्राइवर शायद कुशल नहीं था। उसके पास से एक अन्य बाइक गुजरी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने अपने साथ बाइक पर सवार सपना को गिरा दिया। पीछे से आ रहा है एक डंपर सपना के ऊपर से गुजर गया। सपना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रैपीडो बाइक सवार और डंपर का ड्राइवर दोनों फरार हो गए। यह मामला "एक्ट ऑफ़ गॉड" का नहीं है। RAPIDO और लोकल पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। RAPIDO की पॉलिसी इतनी खराब है कि कोई भी व्यक्ति RAPIDO के माध्यम से काम शुरू कर सकता है। दीपावली के दौरान RAPIDO BIKE के ड्राइवर द्वारा लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने के कई मामले सामने आए, सोशल मीडिया पर शेयर हुए और यात्रियों द्वारा RAPIDO से शिकायत भी की गई परंतु RAPIDO कंपनी में बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रावधान ही नहीं है इसलिए RAPIDO BIKE की ड्राइवर अक्सर मनमानी करते हैं।
और यह कहने की तो जरूरत ही नहीं है कि यदि पुलिस पॉइंट पर तैनात होती और अपना काम कर रही होती, तो सपना को कुचलकर भागने वाला डंपर, घटनास्थल तक पहुंच ही नहीं पाता। जानकारी यह भी मिली है कि डंपर नो एंट्री में घुस आया था, या फिर शायद उसको नो एंट्री में घुसने दिया गया था।
सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल के VISTAR न्यूज चैनल में ट्रेनी थीं। न्यूज़ चैनल की ओर से बताया गया है कि सपना काफी प्रतिभाशाली थी और बहुत कम समय में उन्होंने चैनल में अपनी अच्छी जगह बना ली थी। घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए बाइक सवार और डंपर चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

.webp)