like Vyapam: एमपी कांग्रेस के नेता एवं शराब तस्कर के गुजरात कनेक्शन की संदिग्ध अवस्था में मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश के शराब तस्कर सिंडिकेट के गुजरात कनेक्शन मोहिन जायसवाल की दीपावली के दिन संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया है। क्या आपको याद है ऐसी ही कुछ घटनाएं व्यापम घोटाले की जांच के समय भी हो रहीं थीं। 

इस मामले में पुलिस डिपार्टमेंट के ग्राउंड स्टाफ का सेंटीमेंट जुड़ा है

दरअसल, इस सिंडिकेट के एक सिरे का खुलासा इसलिए हुआ क्योंकि अवैध शराब लेकर जा रहे सिंडिकेट के एक ट्रक ड्राइवर ने मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी को कुचलकर मार डाला था। इस मामले में फरार आरोपी मनीष जायसवाल (कांग्रेस के नेता, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खास और मध्य प्रदेश में सिंडिकेट के सूत्रसंचालक राहुल जायसवाल का भाई) को पुलिस ने गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इंस्पेक्टर को टक्कर मारने वाले ड्राइवर की गिरफ्तारी करवाई गई थी। शायद सिंडिकेट का मानना रहा होगा कि ड्राइवर की गिरफ्तारी से मामला शांत हो जाएगा, लेकिन इस मामले में पुलिस डिपार्टमेंट के ग्राउंड स्टाफ का सेंटीमेंट जुड़ा हुआ है। इसलिए सिंडिकेट के तीनों पार्टनर्स की गिरफ्तारी की कोशिश की गई। राहुल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, मनीष गुजरात भाग गया था, उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मोहिन जायसवाल की मौत पर सवाल

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मोहिन जायसवाल को बीमारी की हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था और ब्रेन हेमरेज के कारण संडे को दीपावली के दिन उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बात इतनी सरल नहीं है। मोहिन जायसवाल सिंडिकेट के केंद्र में था। उसको मध्य प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों के कनेक्शन के बारे में मालूम था। मध्य प्रदेश पुलिस का दावा है कि, उनकी टीम ने मोहिन जायसवाल पर शिकंजा कस लिया था। पिन पॉइंट इनफॉरमेशन मिल गई थी, लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस उसकी हिरासत में ले पाती इससे पहले ही मोहिन जायसवाल की मौत हो गई। 

व्यापम याद आया

मोहिन जायसवाल की मौत बिल्कुल वैसे ही हुई है जैसे व्यापम घोटाले के समय, मामले से जुड़े हुए लोगों की हो रही थी। किसी की डेड बॉडी लटकी हुई मिल रही थी तो कोई एक्सीडेंट का शिकार हो रहा था। दिल्ली के एक पत्रकार जिसको मामले के अहम सबूत मिल गए थे, अचानक मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा हार्ट अटैक आ गया था। सबको साफ दिखाई दे रहा था, क्या कुछ हो रहा है और यह मौत, कोई एक्सीडेंट या अन्य कारण से नहीं हो रही है बल्कि, इनका कनेक्शन व्यापम घोटाले से है लेकिन यह बात साबित करने के लिए लोगों के पास कोई एविडेंस नहीं था। एक पत्रकार ने एविडेंस कलेक्ट किए तो उसकी ही मौत हो गई। इसके बाद व्यापम घोटाले का मीडिया ट्रायल भी बंद हो गया था। मोहिन जायसवाल की इस प्रकार से मृत्यु ने एक बार फिर व्यापम घोटाले की याद दिला दी। 
रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!