भोपाल, 10 नवंबर 2026: दीपावली की रात हुई आतिशबाजी के कारण भोपाल के 5 लाख लोगों के खून में pm2 शामिल हो गया। इसके कारण हार्ट, ब्रेन, लीवर और किडनी को नुकसान हुआ। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उनको आने वाले दिनों में ब्लड क्लॉटिंग, स्ट्रोक, हार्ट अटैक इत्यादि का खतरा बढ़ गया है। यह लोग भोपाल के टीटी नगर, एमपी नगर, पर्यावास भवन, कोलार रोड, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं। प्रदूषण के कारण भोपाल में सबके खून में PM₂.₅ शामिल हुआ है लेकिन उपरोक्त इलाकों के लोगों में अत्यधिक मात्रा में शामिल हुआ है।
टीटी नगर, एमपी नगर और पर्यावास भवन: रात 3 से 6 तक PM₂.₅ 899 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
भोपाल में इस बार बड़ी अजीब सी स्थिति बनी। खराब सड़कों के कारण लोग शॉपिंग करने नहीं निकले लेकिन उन्हीं लोगों ने अपना सारा दीपावली बजट आतिशबाजी में खर्च कर दिया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार आतिशबाजी के कारण रात 9:00 बजे से भोपाल की हवा बेहद खराब स्थिति में आ गई थी। आधी रात के बाद हालात अनियंत्रित हो गए। एमपीपीसीबी के रियल-टाइम वायु निगरानी केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार, टीटी नगर, एमपी नगर और पर्यावास भवन स्थित स्टेशनों पर हवा में सूक्ष्म धूलकणों की मात्रा सामान्य सुरक्षित मानकों से 15 गुना अधिक दर्ज की गई। 10 नवंबर 2026 की तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 899 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया।
भोपाल में सांस लेने से जान का खतरा था
भोपाल गैस कांड के बारे में तो आपने सुना ही होगा। उस रात भी सांस लेने से जान का खतरा था। जितने लोगों ने ज्यादा सांस ली, वह सबसे पहले मर गए। दीपावली की रात भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। PM₂.₅ का फुल फॉर्म होता है Particulate Matter मतलब प्रदूषण में मौजूद ऐसे सख्त कल कण जो शरीर में प्रवेश करने के बाद सामान्य तौर पर बाहर नहीं निकलते बल्कि खून में शामिल हो जाते हैं। चिकित्सा वैज्ञानिकों का कहना है कि एक व्यक्ति के खून में 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक PM₂.₅ की मिलावट है तो उसके स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन इससे ज्यादा होने पर केवल स्वास्थ्य को नहीं बल्कि जान का भी खतरा पैदा हो जाता है। दीपावली की रात भोपाल के नागरिकों ने जो सांस ली, उसमें सामान्य से पंद्रह गुना अधिक विषैले कण घुले हुए थे। शहर के कोलार रोड और गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भी धुंध की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई।
PM₂.₅ मानव शरीर के लिए इतना घातक क्यों है?
भोपाल की फेमस हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. पूजा सिंह के अनुसार वायु प्रदूषण की वैज्ञानिक निगरानी में पीएम 2.5 सबसे प्रमुख और घातक सूचकांक माना है। पर्टिकुलेट मैटर 2.5 का अर्थ उन सूक्ष्म ठोस या तरल कणों से है जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। इनको आंखों से या फिर सामान्य लेंस से नहीं देखा जा सकता। यह इतने छोटे होते हैं कि आपका सर के बल के सिरे पर पीएम 2.5 के लगभग 25 से 30 कण समा सकते हैं। हमारी नाक और श्वसन नली के प्राकृतिक बाल बड़े धूलकणों को तो रोक लेते हैं, लेकिन पीएम 2.5 इतने महीन होते हैं कि वे सीधे फेफड़ों की सबसे गहरी नलिकाओं (एल्वियोली) तक पहुंच जाते हैं और वहां से रक्त संचार प्रणाली में प्रवेश कर जाते हैं। जब ये विषैले कण रक्तप्रवाह में घुलते हैं, तो शरीर के आंतरिक अंगों में सूजन, रक्त का थक्का जमने की आशंका और धमनियों में रुकावट पैदा करते हैं। पटाखों में प्रयुक्त बेरियम, सल्फर, कॉपर और पोटैशियम नाइट्रेट जैसे विषैले रसायन इन कणों के साथ मिलकर सांसों को धीमा जहर बना देते हैं।
खून में PM₂.₅ की अत्यधिक मिलावट से क्या बीमारी होती है
- शरीर में व्यापक सूजन शुरू हो जाती है, जो कई अंगों को प्रभावित करती है।
- रक्त वाहिकाओं की परत (एंडोथेलियम) खराब हो सकती है।
- खून जमने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
- दिल का दौरा, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और अनियमित दिल की धड़कन का खतरा बढ़ जाता है।
- कण खून के जरिए दिमाग, लीवर, किडनी, प्लेसेंटा आदि तक पहुँच सकते हैं।
- दिमाग की सूजन, याददाश्त संबंधी समस्याएँ या अन्य अंगों को नुकसान हो सकता है।
- कुछ अध्ययनों में RBC, प्लेटलेट्स और अन्य रक्त संकेतकों में बदलाव देखा गया है।
स्पेशल नोट
PM₂.₅ के कारण तत्काल कुछ नहीं होता लेकिन ही आपकी बॉडी के अंदर वाले हिस्से को जितना डैमेज करते हैं, उसकी रिपेयरिंग नहीं हो पाती है। मतलब प्रत्येक PM₂.₅ का हमला, आपको पिछली बार से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। एक स्थिति ऐसी आती है जब आपके पास से कोई गाड़ी धुआं छोड़ते हुए निकल गई, तो आपका ब्लड प्रेशर डिस्टर्ब हो सकता है और हार्ट अटैक भी आ सकता है। लोग कभी समझ ही नहीं पाते कि पूरी तरह से स्वस्थ पब्लिक प्लेस पर चलता हुआ आदमी अचानक हार्ट अटैक का शिकार क्यों हो जाता है। हमको पड़ोसी पर दोष मढ़ने की आदत है, इसलिए वैक्सीन को जिम्मेदार मान रहे हैं।
रिपोर्ट: नितिन सक्सेना।

.webp)