MELIYA SAFARIS के CEO विदेशी मेहमानों को खतरनाक जंगल में ले गए, पर्यटन अधिकारी का नोटिस

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जिला उमरिया के पर्यटन अधिकारी ताला ने SUYASH KESHARI (Founder and CEO - AMELIYA SAFARIS) के नाम नोटिस जारी करके 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप है कि वह विदेशी मेहमानों को खतरनाक जंगल में ले गए थे, जहां जाने की अनुमति नहीं है। इसके कारण विदेशी पर्यटकों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया था। 

SUYASH KESHARI कौन है

वैसे तो सुयश केसरी की अपनी पहचान है। एक भारतीय वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर, प्रेजेंटर, कंजर्वेशनिस्ट और लग्जरी सफारी कंपनी Ameliya Safaris के फाउंडर हैं।⁠ उन्होंने अमेरिका की Wake Forest University से पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल अफेयर्स, जर्नलिज्म और एंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई की। इसके बाद वॉशिंगटन डीसी में पॉलिटिकल एडवोकेसी की नौकरी की। 2019 में (लगभग 22-23 साल की उम्र में) उन्होंने अमेरिकी नौकरी छोड़कर भारत लौटे और पूर्णकालिक वाइल्डलाइफ प्रेज़ेंटर/फिल्ममेकर बन गए। उनकी पहली बड़ी सीरीज “Safari with Suyash” थी। Ameliya Safaris भारत और अफ्रीका (बॉट्सवाना, केन्या आदि) में लग्जरी सफारी अनुभव देती है। मुख्य रूप से बांधवगढ़ और अफ्रीकी सफारी के अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। 

पिता के कारण प्रिविलेज मिलता है?

सुयश केसरी की दूसरी पहचान यह है कि वह मध्य प्रदेश में रिटायर हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईसीपी केशरी के सुपुत्र हैं। क्योंकि उनके पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में थे, इसलिए उनको Satpura National Park, Pench, Kanha, Panna, and Bandhavgarh इत्यादि में कुछ खास सुविधाएं मिल जाती हैं। वह अपने ग्राहक पर्यटकों को नेशनल पार्क के उन क्षेत्रों में भी ले जाते हैं, जहां पर सामान्य टूरिस्ट कंपनी अथवा गाइड को जाने की अनुमति नहीं है। 

लेटेस्ट मामला क्या है 

मामला 9 नवंबर की शाम का है। सुयश केशरी अपने विदेशी मित्रों को लेकर बांधवगढ़ के पनपथा बफर जोन में पार्क भ्रमण के लिए गया था। इस दौरान वाहन चालक और गाइड निखिल सिंह भी उसके साथ था। सहायक संचालक ताला के निरीक्षण के दौरान सुयश का वाहन निर्धारित पर्यटन मार्ग से हटकर वन क्षेत्र में पाया गया। इस प्रकार सुयश केशरी और निखिल सिंह की ओर से पर्यटन नियमों और पार्क प्रबंधन के निर्देशों का उल्लंघन किया और विदेशी पर्यटकों के जीवन को खतरे में डाल दिया।

पर्यटन अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया की ओर से जारी नोटिस में सुयश से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पर्यटन नियमों के तहत एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नोटिस में उस वाहन का नंबर भी दर्ज है, जिससे निर्धारित क्षेत्र के बाहर भ्रमण किया गया था।

पर्यटन अधिकारी का नोटिस कार्रवाई नहीं, प्रेशर के लिए 

इस मामले में एक बात और क्लियर होती है। पर्यटन अधिकारी द्वारा जारी किया गया नोटिस, विदेशी पर्यटकों के हित में और सुयश केसरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंशा से नहीं बल्कि केवल धमकी देने और प्रेशर क्रिएट करने के लिए जारी किया गया है, क्योंकि नोटिस में किसी कानून, विधि, धारा अथवा नियम का उल्लेख ही नहीं है। इस प्रकार के नोटिस को न्यायालय में हेलीकॉप्टर बनाकर उड़ा दिया जाता है। इस नोटिस की कोई लीगल वैल्यू नहीं है। केवल मीडिया ट्रायल के लिए जारी किया गया है, और काम भी हो गया है। मामला मीडिया की हेडलाइंस में है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!