DIWALI भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार, कथा VIDEO एवं पूजा विधि, भाई दूज का चित्र

Updesh Awasthee
भारतीय कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को दीपावली की भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु, स्वास्थ्य, और समृद्धि के लिए पूजा करती है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 में भाई दूज बुधवार को पड़ रही है। बुधवार के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि, वाणी, व्यापार, संवाद और पारिवारिक व्यवहार का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग भाई-बहन के बीच संवाद, स्नेह और आपसी समझ को विशेष महत्व देता है।

दीपावली भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त टाइम 

दीपावली की भाई दूज की पूजा दोपहर के समय की जाती है क्योंकि पृथ्वी पर सबसे पहले यमुना ने अपने भाई यमराज को इसी समय तिलक किया था। कालचक्र के अनुसार अपराह्न काल, सूर्योदय के लगभग 6 घंटे बाद से लेकर सूर्यास्त से लगभग 2 घंटे पहले तक होता है। इस तिथि को यम द्वितीया भी कहा जाता है। शुक्ल पक्ष चंद्रमा की वृद्धि का पक्ष है। द्वितीया तिथि संबंधों में सौहार्द और द्वैत के संतुलन का प्रतीक मानी जाती है। भाई-बहन के पारस्परिक स्नेह और एक-दूसरे की मंगलकामना के लिए यह तिथि विशेष रूप से उपयुक्त है।

तिलक करने का सबसे अच्छा समय

भोपाल में भाई को तिलक करने का सर्वश्रेष्ठ समय: दोपहर 1:10 बजे से 3:23 बजे तक। भोपाल से दूरी के आधार पर भारत के किसी भी शहर में 5 मिनट का अंतर हो सकता है।

संभव हो तो अपराह्न काल में ही तिलक, आरती और भाई के मंगल एवं दीर्घायु की प्रार्थना करें। भाई दूज के लिए तिथि का चयन भी मुख्यतः इसी अपराह्न काल में द्वितीया की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। 

भाई दूज 2026: तिथि, मुहूर्त और विशेष योग

वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में भाई दूज (यम द्वितीया) बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। यह दीपावली पर्व-श्रृंखला का महत्वपूर्ण अंतिम पर्व है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। 
  • द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर 2026, दोपहर लगभग 2:00 बजे
  • द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर 2026, दोपहर लगभग 3:53 बजे
भाई दूज तिलक का श्रेष्ठ मुहूर्त (अपराह्न काल): दोपहर 1:10 बजे से 3:23/3:24 बजे तक

चौघड़िया के अनुसार शुभ मुहूर्त टाइम

यदि किसी विशेष कारण से भाई दूज से लेकर श्रेष्ठ मुहूर्त में तिलक संभव नहीं हो पता है, केवल ऐसी स्थिति में चौघड़िया के अनुसार शुभ मुहूर्त टाइम में तिलक किया जाना चाहिए। ध्यान रहे कि यह विकल्प नहीं है, अपवाद है। 
• लाभ (शुभ): सुबह 6:31 AM से 7:54 AM
• अमृत (शुभ): सुबह 7:54 AM से 9:17 AM
• शुभ (शुभ): सुबह 10:40 AM से 12:04 PM
• चर (सामान्य): दोपहर 2:50 PM से 4:13 PM
• लाभ (शुभ): शाम 4:13 PM से 5:37 PM
 

भाई दूज 2026: अशुभ समय, किसी भी स्थिति में तिलक ना करें

• काल (वर्ज्य): सुबह 9:17 AM से 10:40 AM 
• रोग (वर्ज्य): दोपहर 12:04 PM से 1:27 PM (राहुकाल भी इसी समय है) 
• उद्वेग (वर्ज्य): दोपहर 1:27 PM से 2:50 PM 

Traditional artwork for Diwali Dooj

Traditional artwork for Diwali Dooj

दीपावली की भाई दूज पर क्या क्या करते हैं

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व। इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों के तिलक लगाकर उन्हें सूखा नारियल देती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई बहन को रक्षा का वचन और तोहफे देता है। शादीशुदा महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आंमत्रित करती हैं। उन्हें घर बुलाकर तिलक लगाकर स्वादिष्ट भोजन कराती हैं। 

दीपावली भैया दूज कथा

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।

यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है। 

दीपावली भैया दूज कथा वीडियो प्ले करके सुनिए

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!