ई-अटेंडेंस: शिक्षक नेता जगदीश यादव की स्कूल शिक्षा विभाग को धमकी, बयान से उठा एक सवाल

Updesh Awasthee
राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश, के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव
भोपाल, 15 नवंबर 2026:
राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश, के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को धमकी दी है कि यदि, ई-अटेंडेंस के आधार पर वेतन का निर्धारण किया गया तो उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक, स्कूल शिक्षा विभाग की मोबाइल एप्लीकेशन को अनइनस्टॉल कर देंगे और पूरे प्रदेश में सड़कों पर जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।

जगदीश यादव के वीडियो से उठा एक सवाल

श्री जगदीश यादव ने आज एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने बयान को पढ़ते हुए कहा कि, हमारे लोगों ने ई-अटेंडेंस लगाना इसलिए शुरू किया था क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षा मंत्री जी की ओर से, इसके लिए कहा गया था। यहां ध्यान देने की आवश्यकता है कि श्री यादव ने, मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को "हमारे लोग" कहकर; मध्य प्रदेश सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के सदस्य शिक्षक, इस प्रकार तीन अलग-अलग पार्टी के रूप में संबोधित किया है। यहां समीक्षा करने की आवश्यकता है कि क्या मध्यप्रदेश में केवल "राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश" ही शिक्षकों का एकमात्र संगठन है या फिर क्या मध्य प्रदेश के सभी शिक्षकों ने श्री जगदीश यादव का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। 

VIDEO: जगदीश यादव (राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश) का बयान


अब देखना यही कि इस मामले में, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का स्टैंड क्या आता है। यहां उल्लेख करना यह भी जरूरी है कि पात्रता परीक्षा को लेकर भी शिक्षक वर्ग और सरकार के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार MP BOARD द्वारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है परंतु श्री जगदीश यादव ने ऐलान किया है कि, जिन शिक्षकों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भर दिया है वह भी परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!