भोपाल समाचार, 6 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने वाला है। आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार हो गई है, फाइनल अप्रूवल का इंतजार है। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह ट्रांसफर लिस्ट जारी करने का प्लान है। इसमें कई सीनियर्स को उनकी पोजीशन पर भेजा गया है और जूनियर्स के लिए जगह खाली की गई है।
रीवा, धार, झाबुआ, खंडवा और भिंड के एसपी बदलेंगे
मध्य प्रदेश में परीक्षा का समय आ गया है। ऋतु परिवर्तन हो गया है। यह समाज में शांति का समय है। इधर गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार कर ली है। इनमें उन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें मुख्यमंत्री, पावरफुल पोजीशन पर देखना नहीं चाहते, जो अपना काम सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाए, जिनके इलाकों में विवाद हुए और जिनका प्रमोशन हो गया लेकिन अभी भी पुरानी कुर्सी पकड़े बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि करीब 6 जिलों में पुलिस अधीक्षक बदल दिए जाएंगे। रीवा, धार, झाबुआ, खंडवा और भिंड के एसपी का ट्रांसफर होना लगभग तय माना जा रहा है।
इन अधिकारियों का ट्रांसफर पक्का है
गृह मंत्रालय के सूत्र कहते हैं कि एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी, डीआईजी राकेश कुमार सगर, श्री मनोज कुमार राय, श्री आर एस बेलवंशी, श्री रियाज इकबाल, श्री राहुल लोधा, श्री सिमाला प्रसाद, श्री असित यादव, श्री मयंक अवस्थी, श्री कुमार प्रतीक, श्री शिवदयाल और श्री शैलेंद्र सिंह चौहान का ट्रांसफर पक्का है। इसके अलावा शाजापुर जिले में काम कर रहे श्री यशपाल सिंह राजपूत को किसी बड़े जिले का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने की संभावना है।

.webp)