Narsinghpur के अतिथि शिक्षक ने कहा, स्कूल शिक्षा मंत्री से बात हो गई है, अच्छे दिन आने वाले हैं

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 6 फरवरी 2026
: नरसिंहपुर अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री राम किशोर कौरव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बताया है कि, श्री राहुल पाठक के नेतृत्व में उनकी (अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की) स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से बात हो गई है और अतिथि शिक्षकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। 

अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा मंत्री के पांच वचन

श्री रामकिशोर कौरव ने बताया कि, आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा के प्रांगण में श्री राहुल पाठक के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की। यह स्कूल शिक्षा मंत्री का गृह क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा पांच वचन दिए गए:-
1)- 12 माह का कार्यकाल दे रहे है।
2)- वेतन वृद्धि करने जा रहे है।
3)- अवकाश देने जा रहे है व मातृत्व अवकाश भी शामिल रहेगा।
4)- चुनाव के पहले आपको नियमित कर दिया जाएगा।
5)- अतिथियों को हटाया नहीं जाएगा।

श्री रामकिशोर द्वारा फोटो भी जारी किए गए हैं लेकिन अतिथि शिक्षक इसको पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि कार्यक्रम को जो वीडियो जारी हुआ है, उसमें स्कूल शिक्षा मंत्री के भाषण में अतिथि शिक्षकों का कोई जिक्र नहीं है। डिपार्टमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं है और नरसिंहपुर की अतिथि शिक्षकों ने भी अपनी तरफ से कोई वीडियो जारी नहीं किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!