BHOPAL: पति ने होटल में रेप किया, पत्नी ने FIR कराई - MP NEWS

0
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके दूसरे पति पर ज्यादती की धाराओं में केस दर्ज कर किया है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने शादी से पहले एमपी नगर के होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।  

पुलिस ने शिकायत पर आरोपित को हिरासत में लेने की कोशिश शुरू कर दी है। एमपी नगर पुलिस के मुताबिक अशोका गार्डन में रहने वाली 25 वर्षीय महिला गृहणी है। वर्ष 2017 में उसने एक युवक से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा। कई महीनों तक घरेलू कलह चलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया महिला रायसेन में अपनी बहन के साथ रहने लगी लगी थी। यहां पर उसकी पहचान राकेश (परिवर्तित नाम) नाम के युवक से हो गई। राकेश यहां पर डाटा वर्क का काम करता था। 

महिला अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी इसलिए उसने राकेश ने उसके साथ अपनी नजदीकी बढ़ा ली। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कई दिनों तक प्रेम चलने के बाद बाद राकेश और महिला ने शादी कर ली। दोनों एक साथ ही रायसेन में रहने लगे। थोड़े समय तो उनके संबंध अच्छे रह, लेकिन कुछ महीनों बाद में उनके बीच झगड़े होने लगे। लगातार विवाद बढ़ते चले जाने पर महिला रायसेन छोड़कर भोपाल आ गई। उसके यहां रहने के दौरान दोनों के संबंध बुरी तरह से खराब़ गए। 

महिला ने एमपी नगर थाने में शिकायत कर अपने दूसरे पति पर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने बताया कि रायसेन में हुई दोस्ती के बाद राकेश 29 अक्टूबर 2019 को उसे लेकर भोपाल लेकर आया था। दोनों एमपी नगर जोन वन के एक होटल में रुके थे। यहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद राकेश ने उससे शादी करने को वादा किया था। बाद में वादा निभाते हुए ही उसने शादी की थी। चूंकि महिला ने जिस समय दुष्कर्म की बात कही है, उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी। इसलिए पुलिस ने जांच के उपरांत आपराधिक प्रकरण दर्ज लिया है।

04 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!