विंध्य का रण: कमलनाथ को अजय सिंह की चेतावनी - MP CONGRESS NEWS

0
भोपाल।
मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में क्षेत्रीय नेताओं के खात्मे की प्रक्रिया लगातार जारी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब अर्जुन सिंह के सुपुत्र एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, कमलनाथ के निशाने पर हैं। आज अजय सिंह ने भी विंध्य के रण में अपनी मजबूत मौजूदगी का प्रदर्शन करते हुए कमलनाथ को चेतावनी जारी कर दी। 

विंध्य क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने क्या कहा

कमलनाथ के भारत महान से भारत बदनाम वाले बयान पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि 'थोड़ा संयम रखें, कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिन पर बोलने से तकलीफ हो जाती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार गिरने के लिए विंध्य जिम्मेदार नहीं है। इस तरह के बयान विंध्य क्षेत्र की जनता का अपमान है। 

कमलनाथ ने विंध्य क्षेत्र के बारे में क्या कहा था 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में उनकी सरकार सौदेबाजी के कारण नहीं बल्कि विंध्य क्षेत्र में कमजोर होने के कारण गिरी। विंध्य क्षेत्र की 31 में से मात्र 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विजय हासिल हुई। कमलनाथ ने यह भी कहा कि हमें विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। 

अजय सिंह राहुल के बयान के अर्थ क्या है 

अजय सिंह ने अपने बयान में एक महत्वपूर्ण वाक्य का उपयोग किया है। भारत बदनाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि 'कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिन पर बोलने से तकलीफ हो जाती है।' इस वाक्य को भारत बदनाम के बजाय कमलनाथ विरुद्ध अजय सिंह के संदर्भ में देखा जा सकता है। अजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि विंध्य क्षेत्र का नाम लेकर कमलनाथ नहीं कुछ ऐसा किया है जिससे तकलीफ हो गई है। अजय सिंह राहुल ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने क्षेत्र में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

03 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!