UP की लड़की से ग्वालियर के गर्ल्स हॉस्टल में रेप, वीडियो बनाया, अबॉर्शन कराया - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 12वीं की छात्रा को लॉकडाउन में जॉब दिलाने का भरोसा दिलाकर विश्वास जीता। फिर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर न्यूड वीडियो शूट किया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। आरोपी ने कुछ गोलियां खिलांकर उसका गर्भपात करा दिया।    

घटना 14 मई से अभी तक के बीच कंपू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की है। ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने सोमवार रात मामले की सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश के बांधा निवासी 19 साल की युवती यहां कंपू में अपनी बुआ के घर के पास एक हॉस्टल में रहती थी। वह 12वीं की छात्रा है। अभी कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण वह परेशान थी और आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। 

बांधा से उसके पिता भी पैसे नहीं भेज पा रहे थे। इसी बीच उसकी पहचान मनोज राठौर निवासी हनुमान मंदिर के पास रॉक्सीपुल से हुई थी। मनोज ने शहर में अपनी अच्छी पहचान होने की बात कही। इस पर छात्रा ने उससे जॉब लगवाने बात कही। मनोज ने उसे एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही उसका हॉस्टल बदलवाकर उसे नौकरी से पहले ही 13 मई 2021 को कंपू में होटल के पास अन्य गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिला दिया।

14 मई को आरोपी आधी रात को उसके हॉस्टल में घुस आया। उसने आते ही प्यार का इजहार किया। छात्रा के मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया। उसके बाद छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया। अब वह इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हर दिन हॉस्टल में आकर दुष्कर्म करने लगा।

करीब 4 दिन पहले छात्रा को पता लगा कि आरोपी की हरकत से उसे गर्भ ठहर गया है। उसने मनोज को बताया। इस पर आरोपी ने उसे कुछ गोलियां लाकर जबरदस्ती खिला दी। जिसके बाद उसे ब्लड आया और गर्भपात हो गया। वह बेहद कमजोर महससू कर रही थी। पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जिसके बाद परेशान होकर वह कंपू थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मनोज राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

02 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !