विशेष पात्रता परीक्षा के खिलाफ मध्य प्रदेश के शिक्षकों का आंदोलन खत्म, डिप्टी सीएम ने जूस पिलाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 अक्टूबर 2026
: शिक्षा का अधिकार अधिनियम के पालन हेतु सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोजित सरकारी शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा के खिलाफ राजधानी भोपाल में एकजुट हुए शिक्षकों का आंदोलन खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ना कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद डिप्टी सीएम श्री जगदीश देवड़ा ने जूस पिलाकर आंदोलन को खत्म करवा दिया। शासन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन शिक्षकों का कहना है कि, डिप्टी सीएम ने समस्या की हल्की गारंटी दी है। 

आंदोलनकारी शिक्षकों की तरफ से प्राप्त हुआ मैसेज

स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सोशल मीडिया हैंडल्स पर बताया जा रहा है कि, 1 अक्टूबर 2026 से अंबेडकर पार्क भोपाल में जारी अनिश्चित कालीन धरना एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार 6 दिन चलने के बाद आज माननीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा से लगभग 25 साथियों का प्रतिनिधि मंडल श्रीमान हेमंत श्रीवास्तव जी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, श्रीमान जितेंद्र सिंह जी राजपूत के नेतृत्व में पुर्व निर्धारित समय अनुसार आज 6 अक्टूबर को भेंट हुई। इसके पूर्व भी शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश की संक्षिप्त भेंट 4 अक्टूबर को हो चुकी थी। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठे परसराम कापड़िया एवं भरत भार्गव को जूस पिलाकर हड़ताल को तुड़वाया। 

डिप्टी सीएम ने गारंटी ली है?

माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन में मुख्य बाधा नवीन नियुक्ति दिनांक 1-7-2018 को विलोपित करने और इसके नुकसान पर चर्चा भी की गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा TET व मोबाईल अटेंडेंस जैसी समस्याओं के लिए माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने हाईलेवल मीटिंग में निर्णय करवाने का आश्वासन दिया और कहा अब इन समस्याओं का हल मेरी जिम्मेदारी है। 

अलग अलग दिन में अंबेडकर पार्क में उपस्थित संघ मुख्य रुप से भरत पटेल प्रदेश अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ,मनोहर दूबे प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, विश्वेश्वर झारिया प्रदेश अध्यक्ष आम अध्यापक संघ, सत्येंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष NEW NMOPS ,महेश भादे प्रदेश प्रमुख अध्यापक संघर्ष समिति, राजिक कुरैशी म.प्र. अध्यापक शिक्षक संघ, अजय बक्शी आजाद शिक्षा परिषद, राजा भैय्या गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष जनशिक्षक संघ, श्रीमती नंदिनी उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष महिला वाहिनी। 

विशेष समर्थन - विजय मिश्र जी प्रदेश अध्यक्ष तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, विकास चौहान संभाग अध्यक्ष म.प्र. शिक्षक संघ भोपाल, दर्शन ओड संभाग अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का उदारता पूर्वक समर्थन मिला। जिसके लिए शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश आभार व्यक्त करती है।

माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करने वाले प्रतिनिधि मंडल में परसराम कापड़िया, भरत भार्गव, अनिल मिश्रा, रमेश पाटिल, महेश भादे, अजय बक्शी, रमाशंकर शुक्ला, राजेश शिंदे, नरोत्तम सोनगरा, कैलाश गोहिते, जनार्दन खवसे, शम्भूसिंह भाभर, सुभाष देशभ्रतार अजय शेंडे, अंबाराम जादव सेवानिवृत शिक्षक, श्रीमती नंदिनी उपाध्याय, श्रीमती शोभा शर्मा,श्रीमती दुर्गा धारवे, श्रीमती मधु रघुवंशी सहित धरना स्थल पर हजारों अध्यापकों का प्रतिदिन समर्थन 6 दिवस तक मिला। 

स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ बातचीत विफल हो गई थी 

इससे पहले बताया गया था कि, प्रदर्शनकारी शिक्षकों की, आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!