भोपाल की बिजनेस वूमेन ने पार्टनर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 नवंबर 2026:
पति की मौत के बाद होटल का संचालन करने वाली 49 वर्षीय महिला ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताएं कि करीब 1 साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। तब आरोपी ने बदनामी की धमकी दी थी। अब उसका व्यवहार बदल गया है। 

1 साल तक बदनामी के डर से चुप रही

महिला की उम्र 49 वर्ष है। शाहपुरा थाना पुलिस को महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो गया है और उसके पास काफी पैतृक संपत्ति थी। इसलिए वह अपना बिजनेस शुरू करना चाहती थी, ताकि किसी के ऊपर डिपेंड ना रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से अभिषेक नाम के युवक से उसकी पहचान हुई और दोनों ने मिलकर बावड़िया कला स्थित एक होटल लीज पर लेकर उसका संचालन शुरू कर दिया। इस प्रकार दोनों बिजनेस पार्टनर हो गए। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि दिनांक 25 दिसंबर 2025 को इस होटल में उसके बिजनेस पार्टनर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की और बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। 

घटना के लगभग 1 साल बाद महिला ने अब शिकायत क्यों की, इसके कारण में महिला ने बताया कि, अब उसके पार्टनर का व्यवहार बदल गया है और इसके कारण वह बहुत परेशान हो गई है। हालांकि इस प्रकार के मामले दर्ज करने से पहले प्राथमिक जांच करने का प्रावधान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में है लिखित पुलिस ने प्राथमिक जांच करने से पहले ही मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!