देवउठनी एकादशी कब मनाएं: 20 या 21 नवंबर, जानें शुभ मुहूर्त और परंपरा

Updesh Awasthee
धर्म एवं ज्योतिष न्यूज डेस्क, 19 नवंबर 2026
: देवउठनी एकादशी, जिसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है, कब है, 20 या 21 नवंबर? हिंदू पंचांग में चंद्र मास की तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर के 24 घंटे के दिन (रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक) के हिसाब से नहीं चलतीं। तिथियां सूर्य उदय और चंद्रमा की कलाओं के कोणीय अंतर पर आधारित होती हैं, जिसके कारण कई बार एक ही तिथि दो अंग्रेजी तारीखों में बंट जाती है। जानें कार्तिक शुक्ल एकादशी की सटीक पंचांग तिथि, पारण समय, चातुर्मास समाप्ति और शुभ विवाह मुहूर्त की पूरी जानकारी: 

देवउठनी एकादशी 2026 की सटीक तिथि और समय

प्रमुख ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 20 नवंबर 2026 को सुबह के समय हो रहा है और इसका समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह सूर्योदय के बाद होगा। जब भी ऐसी स्थिति बनती है जहां एकादशी तिथि दो दिन सूर्योदय को स्पर्श करती है या दशमी तिथि के साथ जुड़ी होती है, तब पंचांग में दो अलग-अलग परंपराओं (स्मार्त और वैष्णव) के अनुसार निर्णय लिया जाता है।

एकादशी का निर्धारण सूर्य से नहीं चंद्रमा से होता है

आप सभी भली प्रकार से जानते हैं कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को समस्त देवी देवता, अंतरिक्ष पृथ्वी और पाताल में जीवित सभी प्राणी, अपने प्राण कारक श्री हरि विष्णु को विनय पूर्वक योग निद्रा से जगाते हैं और महादेव प्रकृति का संचालन भगवान विष्णु को वापस सौंप देते हैं। इसके बाद तुलसी विवाह कराया जाता है और इसी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम इत्यादि शुभ कार्यों का प्रारंभ हो जाता है। भारतीय लोक परंपरा में देवठान को दीपावली फेस्टिवल का अंतिम दिन माना जाता है इसलिए यह त्यौहार भी चंद्रमा के उदय के बाद ही मनाया जाता है। 

20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): जिन पंचांगों में दशमी युक्त एकादशी के बजाय शुद्ध एकादशी का मान 20 नवंबर को दिन भर और रात्रि में प्रबल है, वहां गृहस्थ (स्मार्त) श्रद्धालु 20 नवंबर 2026 को व्रत रखेंगे। 
21 नवंबर 2026 (शनिवार): उदया तिथि और द्वादशी युक्त एकादशी को प्राथमिकता देने वाले वैष्णव संप्रदाय तथा अधिकांश उत्तर भारतीय पंचांगों में उदया तिथि की प्रबलता के अनुसार 21 नवंबर 2026 को भी प्रबोधिनी एकादशी और तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। 

व्रत पारण का नियम: एकादशी व्रत का पारण हमेशा अगले दिन द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद किया जाता है। जो श्रद्धालु 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, वे 21 नवंबर की सुबह हरिवासर समाप्त होने के बाद पारण करेंगे। वहीं 21 नवंबर को व्रत रखने वाले श्रद्धालु 22 नवंबर 2026 की सुबह शुभ मुहूर्त में व्रत खोलेंगे। 

20 नवंबर 2026 के प्रमुख समय और मुहूर्त

• एकादशी तिथि प्रारंभ: सुबह 7:15 बजे (20 नवंबर)
• एकादशी तिथि समाप्ति: सुबह 6:31 बजे (21 नवंबर)
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:00 बजे से 5:53 बजे तक
• गोधूलि बेला (भगवान को जगाने का समय): शाम 5:26 बजे से 5:52 बजे तक
• प्रदोष काल / संध्या पूजा: लगभग शाम 5:25 बजे से 8:06 बजे तक

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!