BHOPAL NEWS: सलमान के साथ होटल आई गर्लफ्रेंड की आईडी फर्जी निकली, जांच शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 नवम्बर 2026
: ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में जमकर हंगामा हुआ। यहां सलमान नाम का एक युवक, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रूम के अंदर था। होटल के रजिस्टर में लड़की की जो आईडी जमा थी, उसके हिसाब से कोई समस्या नहीं थी। दोनों एक ही धर्म के थे, परंतु एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के पास पुख्ता खबर थी कि सलमान के साथ जो लड़की है वो सलमा नहीं है, सुनीता है। 

संगठन के कार्यकर्ताओं को देखते ही दोनों खिड़की से कूदकर भागे

जानकारी के मुताबिक, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को होटल में युवक-युवती के होने की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता जब कमरे के बाहर पहुंचे तो अंदर मौजूद युवक और युवती घबरा गए। बाहर निकलने का रास्ता बंद होता देख दोनों ने खिड़की से भागने का फैसला किया। इसके बाद टीन शेड पर कूदकर भागने लगे। हालांकि, कुछ दूरी पर रास्ता खत्म होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

आईडी की भी जांच करा रही पुलिस

मामले में सलमान खान नाम के युवक को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसके न्यूसेंस क्रिएट करने के अपराध में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में यह बात स्पष्ट हुई कि, होटल के रिकार्ड में युवती की जो आईडी जमा की गई है, वो फर्जी है। आईडी में युवती का धर्म मुस्लिम बताया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि युवती के नाम से फर्जी आईडी किसने और कैसे तैयार की। यदि इसमें सलमान की भूमिका का पता चला तो एक नया मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में सलमान के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी आरोपी हो सकते हैं। दोनों के खिलाफ फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने का मामला दर्ज हो सकता है। 

युवक की जमकर धुनाई की गई

शनिवार को घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सभी लोग अपने अपने नजरिए से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि पुलिस इन्वेस्टिगेशन का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!