मध्यप्रदेश में मानसून 2 दिन पहले आएगा - MP Monsoon Update

भोपाल। INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT के विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि भारत की जमीन यानी केरल के तट पर मानसून 2 दिन देरी से आया है। पहले इसके 31 मई 2021 को आने की संभावना थी परंतु इंडिया मेटीरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बताया कि केरल के तट पर मानसून 2 दिन देरी से पहुंचा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून लगभग 5 दिन देरी से आएगा लेकिन उनका अनुमान गलत निकला। मानसून 5 दिन देरी से नहीं बल्कि 2 दिन पहले आएगा। (ताजा समाचार) पढ़िए।

आईएमडी के मुताबिक केरल से आगे बढ़ने के बाद मानसून की दस्तक 11 जून को महाराष्ट्र और तेलंगाना में देखने को मिलेगी। अगले दिन यानी 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंचने की संभावना है। यहां से मानसून झारखंड और बिहार की तरफ आगे बढ़ेगा। उम्मीद है 14 जून को पहुंच जाएगा।

दिनांक 16 जून को बिहार के साथ छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश होगा। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की तारीख 20 जून निर्धारित की गई है। यदि अनुमान सही रहा तो उत्तर प्रदेश में 23 जून और गुजरात में 26 जून को मानसून पहुंचेगा।

03 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !